{"_id":"656a1bee8fb431c434075546","slug":"how-to-fight-influenza-rtpcr-kit-available-for-cough-syrup-testing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-9126-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कैसे होगी इंफ्लुएंजा से लड़ाई, कफ सिरप न जांच के लिए आरटीपीसीआर किट आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कैसे होगी इंफ्लुएंजा से लड़ाई, कफ सिरप न जांच के लिए आरटीपीसीआर किट आई
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दवा काउंटर पर दवा लेते हुए मरीज
फतेहाबाद। इंफ्लूएंजा एच 9 एन 2 को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन अस्पताल इसको लेकर गंभीर नहीं है। अस्पताल में न तो कफ सिरप है और न ही जांच के लिए आरटीपीसीआर किट आई है ऐसे में होगी इंफ्लुएंजा से लड़ाई कैसे होगी।
ये ही नहीं लैब भी करीब एक साल से बंद है। इसके पीछे कारण ये है कि माइक्रोबायोलॉजिस्ट का पद खाली है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सैंपल के लिए रैपिड एंटीजन किट है। जबकि मौसम में बदलाव के चलते जिला नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम के रोजाना 80 से 100 तक मरीज पहुंच रहे हैं। ये ही नहीं डॉक्टर जो भी दवा लिखते हैं उसमें गैस की दवा लिखी जाती है लेकिन डिस्पेंसरी में उपलब्ध ही नहीं है।
डेंगू का एक नया केस मिला
डेंगू का खतरा जिले में जारी है। शुक्रवार को डेंगू का एक नया केस मिला है। फतेहाबाद के तहसील चौक निवासी 10 वर्षीय बच्चा डेंगू पॉजिटिव मिला है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 89 तक पहुंच गई है। जिले में ओपीडी के दौरान 12 डेंगू आशंकित केस मिले हैं। अब तक जिले में सर्वे के दौरान 3100 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -सैंपल के लिए रैपिड एंटीजन किट है और आरटीपीसीआर किट के लिए डिमांड भेजी गई है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी जाती है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ