फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   How the project will start, officers are not interested, public representatives silent

कैसे शुरू होंगे प्रोजेक्ट, अफसरों की दिलचस्पी नहीं, जनप्रतिनिधि खामोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
How the project will start, officers are not interested, public representatives silent
शहर के नए बस स्टैंड की तैयार हो चुकी तीनमंजिला इमारत। - फोटो : Fatehabad
जिले की चार परियोजनाओं के शुरू होने का इंतजार हर किसी को है। बस स्टैंड परिसर, स्ट्रीट वेंडिंग जोन, कचरा प्रबंधन प्लांट व मॉडल रोड का निर्माण। ये चार ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनमें आमजन की समस्याओं का निवारण शामिल है। शहर में कूड़े डालने की जगह का अभाव, रेहड़ियों के लिए निर्धारित जगह न होना, जाम की समस्या गंभीर परेशानी हैं। लोग इंतजार कर रहे हैं कि इन प्रोजेक्ट का शुभारंभ कब हो। मगर अफसरों की इस दिशा में कोई दिलचस्पी नहीं है। हैरत की बात ये है कि जन प्रतिनिधि भी इन मसलों पर खामोश हैं। जन प्रतिनिधियों की तरफ से कभी कोई आवाज उठी नहीं है। ऐसे में चारों प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में हैं।
विज्ञापन

अहम बात ये है कि शहर के जनप्रतिनिधि भी शहर से जुड़ी समस्याओं पर चुप्पी साधे हुए हैं। बीते दो साल में शहर से जुड़े किसी राजनैतिक संगठन, सामाजिक संगठन या चुने हुए जन प्रतिनिधियों ने कभी भी अधिकारियों को मांग पत्र नहीं सौंपा। अधिकारी बदलते रहते हैं। अधिकारियों के समस्या संज्ञान में आती है, तब तक तबादला हो जाता है। ऐसे में अधिकारी धरातल पर काम कम और बैठकों में चर्चा ज्यादा करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड
शहर का मौजूदा बस स्टैंड छोटा पड़ रहा है। इसलिए हिसार रोड पर नया बस स्टैंड बनाया गया है। यह बस स्टैंड लंबे समय से बनकर तैयार है, लेकिन इसे चालू नहीं किया जा रहा। इस पर 10 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जोकि तीन मंजिला है। बस स्टैंड परिसर शुरू न होने के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडिंग जोन
शहर में रेहड़ियों के लिए निर्धारित जगह नहीं है। रेहड़ियां अव्यवस्थित ढंग से सड़कों, बाजारों व गलियों में खड़ी रहती हैं। प्रशासन उनके लिए जगह निर्धारित नहीं कर पा रहा। शहर में करीब 600 रेहड़ियां हैं, जिनके लिए जोन निर्धारित नहीं किया जा रहा। इस कारण भी शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।
कलस्टर प्लांट
भूना में कचरा निस्तारण प्लांट लगाया जाना है। करीब पांच साल से इस योजना पर चर्चाएं चल रही हैं। हर साल अधिकारी यही कहते हैं कि इसी साल में इस पर काम शुरू हो जाएगा। मगर दिक्कत ये है कि कोई कंपनी निर्माण के लिए टेंडर लेने को तैयार नहीं है। इसके चलते जिले में कचरा ठिकाने लगाने में दिक्कत आ रही है।
मॉडल रोड
शहर में एक मॉडल रोड बनाया जाना है। इसके लिए शहर के एसबीआई वाली गली को चुना गया है। यह रोड भट्टूकलां रोड से सिरसा रोड पर रतिया मोड़ तक मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाना है। इस पर भी सिर्फ बातें हो रहे हैं, धरातल पर काम नहीं हो रहा।

कोट
तमाम प्रोजेक्ट पर तेजी से काम होगा : एडीसी
शहर की तमाम समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। हर समस्या के तत्काल निवारण का प्रयास रहता है। शहर से जुड़े हुए जितने भी प्रोजेक्ट हैं, उनकी स्टेट्स रिपोर्ट देखकर काम में तेजी लाई जाएगी। यदि कोई समस्या अन्य किसी विभाग से संबंधित है तो विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
-अजय चोपड़ा, अतिरिक्त उपायुक्त, फतेहाबाद।

बाजार में अव्यवस्थित ढंग से खड़ी रेहड़ियां।

बाजार में अव्यवस्थित ढंग से खड़ी रेहड़ियां।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed