फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   House pelted with stones due to enmity; four family members injured

Fatehabad News: रंजिशन घर पर किया पथराव, परिवार के चार सदस्य घायल

Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
House pelted with stones due to enmity; four family members injured
फतेहाबाद। स्वामी नगर में रंजिश एक घर पर हमला और पथराव करने का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों मनोज, चंद्रकला और बलबीर ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। आरोप है कि तभी 15 से 20 युवक हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए।
विज्ञापन

बलबीर ने बताया कि हमलावरों ने सबसे पहले छत पर सो रहे उनके छोटे बेटे पर हमला किया। परिवार के सदस्य उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने छत से पथराव शुरू कर दिया। इसके साथ ही लाठी-डंडों से हमला किया गया। पीड़ितों के अनुसार हमलावरों ने घर में रखे कूलर और पानी की टंकी सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। हमले में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

परिवार ने बताया कि रंजिशन उनको निशाना बनाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना प्रभारी संजय मोरवाल का कहना है कि स्वामी नगर मामले में सूचना आई है। पुलिस टीम घायलों के बयान लेने के लिए गई हुई है। उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed