फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   house colaps, heavy rain, fatehabad, harayana

बारिश का कहर: चार मरला कॉलोनी में छत गिरी

Sun, 03 Jul 2016 01:02 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 03 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
house colaps, heavy rain, fatehabad, harayana
चार मरला कॉलोनी में छत गिरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शनिवार सुबह शुरू हुई बरसात कहर बनकर आई। फतेहाबाद शहर के चार मरला कॉलोनी में ओम बीकानेर मिष्ठान भंडार के पीछे बरसात की वजह से एक मकान की छत गिरने से दंपत्ति अशोक कुमार (48) और उसकी पत्नी प्रीति, बेटा प्रिंस के अलावा मजदूर दूरी निवासी स्वामी नगर छत के नीचे दब गया।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर बीकानेर मिष्ठान भंडार के कर्मचारी तथा आसपास के लोगों ने तुरंत हिम्मत कर मलबा हटा कर घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। मलबे के नीचे दबने से अशोक कुमार का हाथ और उसकी पत्नी का पैर टूट गया। बेटे प्रिंस और मजदूर को भी चोटें लगी। दंपत्ति को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी, इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन



   दुर्गा मंदिर के सामने बैटरी की दुकान करने वाले अशोक के मकान के छत की टाइल खराब हो गई थी। इसलिए उसने छत पर टाइल उखाड़ने के लिए मजदूर लगा रखा था। जैसे ही बारिश शुरू हुई दंपत्ति और मजदूर उसी कमरे में खड़े हो गए, जिसकी टाइलें उखाड़ी जा चुकी थी। टाइल उखड़ने से बरसात का पानी छत पर एकत्रित हो गया और छत गार्डर सहित नीचे आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन



धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भागे और उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके अलावा गांव भूथनकलां में भी शनिवार सुबह बरसात के चलते मकान की छत गिर गई, जिससे सुभाष कुमार घायल हो गया तथा परिवार बाल-बाल बच गया। ठाकर बस्ती मेंबरसात के कारण एक प्लाट की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से प्लाट के आगे खड़ी सतगुरु होम्योपैथिक के संचालक डॉ. नरेंद्र कुमार की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed