फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hotel attendant dies due to electrocution while taking bath

Fatehabad News: नहाते समय बिजली का करंट लगने से होटल के कारिंदे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hotel attendant dies due to electrocution while taking bath
लवकेश। फाइल फोटो
भूना। उकलाना रोड स्थित मिलन होटल में बुधवार दोपहर को करंट लगने से 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर एवं होटल कारिंदे की मौत हो गई। करंट लगने से घायलावस्था में कारिंदे को होटल संचालक पवन कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में उपचार के लिए एंबुलेंस में लेकर पहुंचे। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

होटल संचालक पवन कुमार के अनुसार बुधवार दोपहर को 24 वर्षीय उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गांव पंडितपुरवां निवासी लवकेश होटल की छत पर बने बाथरूम में स्नान करने गया था। मगर वहां पर बिजली की तार से टकरा गया। लवकेश करंट की चपेट में आने के बाद जोर से चिल्लाया तो बाकी साथी दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां पर लवकेश की गर्दन पर बिजली की तार लगी हुई थी। प्रवासी मजदूर के बड़े भाई राकेश ने तुरंत तार को दूर किया। होटल मालिक ने तुरंत एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायल को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया। जहां पर इलाज के दौरान लवकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राकेश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed