फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hot and strong winds will blow from tomorrow, temperature will increase, chances of rain

Fatehabad News: कल से चलेंगी गर्म और तेज हवाएं, तापमान में होगी बढ़ोतरी, बारिश के आसार

Tue, 29 Apr 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hot and strong winds will blow from tomorrow, temperature will increase, chances of rain
गर्मी के चलते दोपहर के समय सूना पड़ा फतेहाबाद शहर का मुख्य रोड। संवाद
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को बादलवाही और तेज हवा चलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रातें ठंडी होने लगी हैं।
विज्ञापन

हालांकि पिछले करीब 20 दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है। इससे दिन के समय गर्म हवाएं चलने लगी हैं। बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने के साथ-साथ शरीर को पूरी तरह से कपड़े से ढककर ही घर से बाहर निकलें। वहीं तापमान में बढ़ोतरी से दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छाने लगा है। लोग खरीदारी के लिए सुबह और शाम के समय में ही घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन को लेकर सहायक विकास कृषि अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि खरीफ की फसलों काे बढ़ते तापमान से कोई नुकसान नहीं है, लेकिन गर्म हवाओं से उड़ने वाली मिट्टी पौधों के पतों पर गिरने से फसल खराब हो सकती है। जिन किसानों ने फसलों की बुवाई मेड बनाकर की है उस क्षेत्र के किसान फसलों की सिंचाई करते रहें। रेतीली जमीन के क्षेत्र में सिंचाई की अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: जिले में बुधवार तक मौसम खुश्क व गर्म रहने के आसार हैं। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की से जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 1 मई से हवा में बदलाव व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जिले में 1 मई रात्रि से 3 मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश संभावित है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट होगी। 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव के आसार हैं।
-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed