{"_id":"62a7743f09d57940e957d7c4","slug":"hot-air-blowing-at-a-speed-of-20-km-people-suffering-from-heat-fatehabad-news-hsr634193255","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवा, गर्मी से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवा, गर्मी से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद में लू के कारण मुंह पर कपड़ा बांधकर जाता बाइक चालक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद में सोमवार का दिन भी काफी गर्म रहा। पारा जहां 44 डिग्री के पार था, वहीं 20 किलोमीटर की रफ्तार से लू चली, जिस कारण लोग भयंकर गर्मी में झुलसते दिखाई दिए। रात का तापमान भी 32 डिग्री तक पहुंचा हुआ है और लोगों दिन और रात दोनों में चैन नहीं मिल रहा है। शहर मेें लोगों के तपते घरों के कारण पंखे तो बिल्कुल फेल हो गए हैं। पंखे गर्म हवाएं फेंक रहे हैं, इसलिए सारा दिन लोगों को कूलर व एसपी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन तक गर्मी ऐसे ही कहर बरपाएगी। 16 जून से मौसम का मिजाज बदलेगा।
फतेहाबाद में तापमान में अभी भी कोई गिरावट नहीं देखी जा रही है। सोमवार को भी फतेेहाबाद के लोगों को झुलसाती धूप व लू से कोई निजात नहीं मिली। सूर्योदय के साथ ही लोगों ने तपिश महसूस करनी आरंभ कर दी और दोपहर तक तो बाजारों व सड़कों पर कर्फ्यू जैसा हाल हो गया। बाजार में इक्का दुक्का ही लोग नजर आए। लू से बचने के लिए लोग अपने आप को कपड़े से ढांपकर चलते देखे गए। फतेेेहाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस आंका गया। वहीं 20 किलोमीटर की रफ्तार से लू चली। वहीं बढ़ती लू के कारण डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। फिजिशियन डॉ. मनीष टुटेजा ने लोगों को सलाह दी है कि वह दोपहर में घरों से बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढांपकर ही निकलें। लगातार पानी पीते रहें और अगर डिहाइड्रेशन है, तो ओआरएस का घोल पीते रहें। बच्चों को गर्मी में घरों से बाहर न निकलने दें।
दो दिन तक तापमान में होगी बढ़ोतरी
एचएयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में शाम के समय हल्के बादल व कहीं-कहीं धूल भरी गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। हवाओं में बदलाव और पश्चिमी से पूर्वी नमी वाली हवाएं होने से मौसम में 16 जून से बदलाव आने से प्री मानसून बारिश की गतिविधियां शुरू होने की पूरी संभावना है। जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 16 जून देर रात्रि से 20 जून के दौरान बीचबीच में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है।