{"_id":"5e6bc8ce8ebc3ea7e328f180","slug":"hospital-sample-government-corona-mask-collection-fatehabad-news-rtk5467198127","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: फतेहाबाद में सामने आया संदिग्ध, इटली से आए ढाई साल के बच्चे के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: फतेहाबाद में सामने आया संदिग्ध, इटली से आए ढाई साल के बच्चे के लिए सैंपल
Sat, 14 Mar 2020 12:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, फतेहाबाद
अमर उजाला, फतेहाबाद
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड में बच्चे के साथ महिला
इटली से फतेहाबाद शहर में अपनी ननिहाल में आए ढाई साल के बच्चे को संदिग्ध कोरोना वायरस से ग्रस्त मानकर स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया है। साथ ही बच्चे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने तक बच्चा स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेगा।
बच्चा इटली में अपने माता-पिता के साथ रहता है और 15 दिन पहले फतेहाबाद अपनी माता के साथ आया था। खांसी-बुखार की शिकायत होने पर बच्चे को नागरिक अस्पताल में लाया गया था। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी गोयल ने बच्चे की जांच की और संदिग्ध लगने पर उच्चाधिकारियों को सूचित कर बच्चे को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया।
पीजीआई रोहतक भेजे जाएंगे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में कोरोना वायरस संदिग्ध मरीजों के सैंपल के दो विशेष लैब स्थापित की गई हैं। इनमें एक लैब रोहतक स्थित पीजीआई में स्थापित की गई है, जबकि दूसरी लैब सोनीपत के स्थित बीपीएस मेडिकल कॉलेज में बनाई गई है। फतेहाबाद, सिरसा, हिसार के मरीजों के सैंपल रोहतक पीजीआई में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
अब तक विदेशों से आए 16 लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी करने के बाद से फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 16 लोगों की स्क्रीनिंग की है। ये सभी लोग पिछले दिनों विदेशों से वापिस फतेहाबाद आए थे। इन 16 लोगों में बाकी 15 तो भारतीय थे जबकि एक महिला थाइलैंड की रहने वाली थी। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की एक विशेष टीम इसके लिए नियुक्त की गई है जो विदेश मंत्रालय एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी से मरीजों की सूची मिलने के बाद उनकी स्क्रीनिंग करती है।
वुहान से लौटे एमबीबीएस डॉक्टर का सैंपल आया नेगेटिव
कोरोना वायरस चीन के शहर वुहान से दुनियाभर में फैला है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग चीन, खासकर वुहान की ओर से आने वाले लोगों को लेकर खासा सजग है। पिछले दिनों चीन के वुहान शहर से फतेहाबाद में आए एक एमबीबीएस चिकित्सक का सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा था। जांच में चिकित्सक का सैंपल नेगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी, लेकिन इस बीच अब इटली से आए कोरोना संदिग्ध बच्चे का मामला सामने आने से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
हरियाणा में भी कोरोना को महामारी घोषित कर चुका है विभाग
कोरोना वायरस पूरी दुनिया में खौफ का कारण बन चुका है और इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा में भी कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। नागरिक अस्पताल प्रबंधन ने बाकी मरीजों तक बीमारी ना जाए, इसके लिए अस्पताल परिसर में फ्लू क्लिनिक अलग से बना दिया है। सर्दी-जुकाम, खांसी व बुखार के मरीजों को इसी विशेष फ्लू क्लीनिक में देखा जा रहा है।

ये हैं कोरोना वायरस के लक्षण
- खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ
- संक्रमण से बचने के लिए इन उपायों को अपनाएं
- चीन से आए यात्रियों को लक्षण हो तो तुरंत चिकित्सा संस्थान को संपर्क करें
- लक्षण वाले यात्री मास्क का प्रयोग करें और लोगों से दूरी बनाए रखें
- स्वयं उपचार न करें, डॉक्टर की सलाह से उपचार लें
- खांसते, छींकते समय टिशु पेपर या रुमाल का उपयोग करें
लक्षण दिखने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हेल्प नंबर जारी किए हैं। जिसमें 0113978046 तथा जिला निगरानी कमेटी 01667297291 शामिल है।
इटली से आए एक बच्चे में कोरोना जैसे लक्षण दिखे हैं। बच्चे को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है।
- डॉ. आरसी गोयल, शिशुरोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
इटली से आए एक बच्चा कोरोना से संदिग्ध मिला है। बच्चे का सैंपल लेकर भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। बच्चे पर निगरानी भी रखी जा रही है।
- डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन फतेहाबाद।