{"_id":"611172158ebc3e6eb746140f","slug":"hospital-s-e-treatment-server-closed-manual-cut-slip-patients-in-line-for-two-hours-fatehabad-news-hsr608519151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल का ई-उपचार सर्वर बंद, मैनुअल कटी पर्ची, दो घंटे लाइन में लगे रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल का ई-उपचार सर्वर बंद, मैनुअल कटी पर्ची, दो घंटे लाइन में लगे रहे मरीज
विज्ञापन
ई-उपचार सर्वर बंद होने से अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के अधिकारियों और स्टाफ की लापरवाही के कारण सोमवार को मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। जिला नागरिक अस्पताल का ई-उपचार सर्वर बंद हो गया है। यूपीएस खराब होने के चलते अस्पताल के ई उपचार सर्वर ने काम करना बंद कर दिया है। इसके चलते अस्पताल में सोमवार सुबह मरीजों का ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। सुबह करीब दो घंटे तक सर्वर चलाने का प्रयास किया गया लेकिन यूपीएस ठीक न होने के कारण सर्वर नहीं चला।
सुबह 10 बजे मैनुअल पर्ची काटने का काम शुरू किया गया। इसके चलते मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए दो-दो घंटे तक लाइन में लगे रहना पड़ा। ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष के बाहर पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। ई उपचार सर्वर के लिए दो यूपीएस सिस्टम लगाए गए है, पांच माह पहले एक यूपीएस खराब हुआ था, जिसे ठीक नहीं करवाया गया। अब दूसरा सिस्टम भी खराब हो गया।
खराब यूपीएस ठीक करवाया होता तो नहीं होता सर्वर बंद
ई-उपचार सर्वर कक्ष के कर्मचारियों का कहना है कि यहां पर दो यूपीएस लगे हुए है। एक यूपीएस पहले खराब हो गया था। इस बारे में अस्पताल प्रशासन को बताया भी गया था, लेकिन ठीक नहीं करवाया गया। अब दूसरा यूपीएस भी खराब हो गया है। अगर समय रहते खराब हुआ पहला यूपीएस ठीक करवाया होता तो उसे अब प्रयोग में लिया जा सकता था।
विज्ञापन
मरीजों का डाटा नहीं हुआ ऑनलाइन
नागरिक अस्पताल के ओपीडी कक्षों में लगाए गए कम्प्यूटर पर प्रत्येक मरीज का डाटा दर्ज होता है। ओपीडी रजिस्ट्रेशन से लेकर रिपोर्ट का डाटा भी दर्ज किया जाता है। इसके अलावा मरीज को दी गई दवाई का डाटा भी दर्ज होता है। अगर किसी मरीज के पास पर्ची नहीं है तो डॉक्टर उसका ई उपचार पोर्टल पर जाकर उपचार देख सकता है।
दो घंटे बंद रही बिजली सप्लाई, मरीज परेशान
अस्पताल में ई-उपचार सर्वर बंद होने के चलते मरीज परेशान रहे। दूसरी ओर दो घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। नागरिक अस्पताल में सुबह करीब दो घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इसके चलते इमरजेंसी वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड में दाखिल मरीज परेशान हुए। इसके अलावा ओपीडी कक्षों के बाहर खड़े मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने बिजली सप्लाई बंद कर दी थी।
कैंप में बुलाई गर्भवती भी हुई परेशान
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत सोमवार को अस्पताल में शिविर लगाया गया था। इसमें गर्भवती को बुलाया गया। लेकिन सर्वर बंद होने के चलते इन्हें भी परेशानी उठानी पड़ी।
अस्पताल में मरीजों की ये रही स्थिति
ओपीडी - 8
मरीज रजिस्ट्रेशन - 650
ई-उपचार सर्वर में तकनीकी फाल्ट आ गया था। संबंधित कर्मचारियों को ठीक करने के लिए कहा गया है। जहां तक बिजली सप्लाई का मामला है, ऑक्सीजन प्लांट चालू करने के लिए यहां से सप्लाई ली गई थी। इसी कारण दिक्कत आई है।
- डॉ. राजेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी