{"_id":"645938672bec68756f0d3486","slug":"horticulture-department-will-run-awareness-campaign-from-today-till-july-18-formed-six-teams-fatehabad-news-c-21-1-127344-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आज से 18 जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाएगा बागवानी विभाग, छह टीमें बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आज से 18 जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाएगा बागवानी विभाग, छह टीमें बनाई
विज्ञापन
फतेहाबाद। बागवानी विभाग जिले में बागवानी का दायरा बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक करेगा। इसके लिए छह टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें मंगलवार से फील्ड में उतरेंगी। इस अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
गठित टीमों द्वारा बागवानी क्षेत्र विस्तार योजना के तहत बाग लगाने, फूलों की खेती करने, सब्जियों की खेती, मशरूम, औषधियों के पौधे अथवा सुगंधित पौधे आदि लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने बागवानी का क्षेत्र बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण के तहत जिले के किसानों से बागवानी अपनाने का आह्वान किया है। सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिसमें किसानों को 35 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
किसान स्कीम का लाभ लेने के लिए खुशहाल बागवानी पोर्टल व कौशल पोर्टल पर आवेदन कर विभागीय योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभागीय जानकारी हेतु बागवानी विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 जारी किया है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में बागवानी विभाग ने राज्य में 30 हजार एकड़ क्षेत्रफल बागवानी फसलों के अंतर्गत लाने का लक्ष्य रखा है। धान छोड़कर बागवानी करने वाले किसानों को बाग व सब्जी लगाने के लिए प्रति एकड़ 7000 रुपये अतिरिक्त अनुदान राशि प्रदान की जाती है।