फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hooliganism: Electricity workers who went to install meters were attacked, a young man ran with a pistol

गुंडागर्दी : मीटर लगाने गए बिजलीकर्मियों पर हमला, पिस्तौल लेकर दौड़ा युवक

Tue, 31 Mar 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 31 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hooliganism: Electricity workers who went to install meters were attacked, a young man ran with a pistol
फतेहाबाद के गांव माजरा में बिजली निगम की टीम पर हमला करता हुआ युवक वीडियो में नजर आता हुआ स्त
फतेहाबाद। गांव माजरा में मंगलवार दोपहर को बिजली मीटर लगाने गए सहायक लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों पर एक युवक ने हमला कर दिया और पिस्तौल तान दी। बिजली कर्मचारी जान बचाने के लिए भागने लगे तो युवक भी पीछे पिस्तौल लेकर दौड़ पड़ा। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी प्रहलाद और सीआईए टीम मौके पर पहुंची लेकिन युवक मौके से भाग चुका था।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ रिपनदीप का कहना है कि इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है। सदर थाना पुलिस ने एएलएम बिशनदास की शिकायत पर आरोपी बालासर रोड रानियां हाल गांव माजरा निवासी कुलवंत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव माजरा में एक युवक के घर का निगम ने बिजली का बिल नहीं भरने पर 27 मार्च को कनेक्शन काट दिया था। 2800 रुपये बिल भरने के बाद मंगलवार को लाइनमैन बिशन कुमार कनेक्शन जोड़ने के लिए गांव में पहुंचे थे। इस दौरान युवक उनके साथ बदतमीजी करने लगा। आरोप है कि युवक ने पहले गाली गलौज की इसके बाद पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

वीडियो हुआ वायरल

गांव माजरा में बिजली निगम टीम पर हमला करने और पिस्तौल तानकर पीछे दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बिजली निगम कर्मचारी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं और युवक पीछे दौड़ रहा है। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह का कहना है कि बिजली निगम की टीम मीटर लगाने के लिए गांव में गई थी। इस दौरान एएलएम के साथ झगड़ा किया गया है। एएलएम की तरफ से शिकायत आई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed