{"_id":"68a752996b85c7aa120cc209","slug":"honeytrap-anger-of-the-people-erupts-over-the-cheating-of-5-lakhs-from-a-retired-subedar-they-surrounded-the-police-station-the-police-registered-a-cross-case-on-the-complaint-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138923-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप : रिटायर्ड सूबेदार से 5 लाख की ठगी पर फूटा लोगों का गुस्सा, थाने का किया घेराव, पुलिस ने शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप : रिटायर्ड सूबेदार से 5 लाख की ठगी पर फूटा लोगों का गुस्सा, थाने का किया घेराव, पुलिस ने शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया
विज्ञापन
भूना थाने के घेराव के दौरान जमीन पर बैठे लोग और समझाते थाना प्रभारी।
भूना (फतेहाबाद)। हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए रिटायर्ड सूबेदार रणधीर सिंह के समर्थन में वीरवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने अनाज मंडी में महापंचायत कर भूना थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों की गिरफ्तार करने और झूठे मुकदमे रद्द करने की मांग की।
आरोप है कि भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोगों ने मकान किराए पर लेने के बहाने एक महिला के साथ मिलकर सूबेदार को हनीट्रैप में फंसाया और छेड़छाड़ व एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर 11 लाख रुपये की मांग की। मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने 5.35 लाख रुपये दे दिए। रणधीर सिंह की शिकायत पर महावीर, उसकी पत्नी, कुलदीप बौद्ध, रमन बैंस, टेकाराम, दिनेश बौद्ध और हरपाल बौद्ध के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, महिला की शिकायत पर रणधीर सिंह व सोनू के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
आरोप है कि सूबेदार ने घटना की सूचना पहले पुलिस को दी लेकिन शुरू में मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके विरोध में डूल्ट गांव और भूना से हजारों लोग एकत्रित हुए। महापंचायत की अध्यक्षता अजय कुमार मेहता व सुखविंदर सिंह ढिल्लों ने की, जबकि संचालन बजरंग दल के जिला संयोजक सुशील बागड़ी ने किया। बाद में थाना परिसर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर नगर पालिका के चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा, वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान फकीरचंद मित्तल, व्यापार मंडल के प्रधान अजय कुमार झाझड़ा, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान कैलाश बंसल, अग्रवाल सभा के प्रधान बृजलाल बंसल, गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी के प्रधान हरपाल सिंह, पूर्व प्रधान फौजी सिंगारा सिंह, बालाजी सेवा समिति के प्रधान सुनील शर्मा, पार्षद और पूर्व संरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक सप्ताह में कार्रवाई की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सिरसा-चंडीगढ़ रोड जाम किया जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक संगठित गिरोह एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग कर लोगों को फंसा रहा है। लोगों ने कहा कि रिटायर्ड सूबेदार ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसलिए उसके साथ न्याय होना चाहिए। वार्ड पार्षद प्रकाश कुमार ने भी इसी गिरोह पर एक महिला को अपने झांसे में लेकर 20 लाख रुपये ऐंठने के प्रयास का आरोप लगाया।
पीड़ित पूर्व सैनिक का झलका दर्द
रणधीर सिंह ने बताया कि उन्हें झूठे केस में फंसाकर मानसिक रूप से तोड़ा गया और बड़ी रकम वसूली गई। उन्होंने मांग की कि इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की साजिश का शिकार न हो। रिटायर्ड सूबेदार के पास आरोपियों से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी हैं। उसने ये रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है। रिटायर्ड सूबेदार का दावा है कि इन लोगों की कॉल रिकॉर्ड खंगाली जाए तो ऐसे और भी मामले उजागर हो सकते हैं।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। यदि महिला की शिकायत झूठी पाई गई तो एससी/एसटी एक्ट की धाराएं हटाई जाएंगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।