{"_id":"610580ea8ebc3e09476ea54c","slug":"homeguard-beats-up-bike-rider-video-viral-fatehabad-news-hsr6076768172","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के जवान ने बाइक सवार को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड के जवान ने बाइक सवार को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
वायरल वीडिया में युवक को पकड़ कर ले जाता होमगार्ड।
- फोटो : Fatehabad
शहर के बस स्टैंड के नजदीक शनिवार को एक होमगार्ड के जवान ने बाइक सवार युवक को पीट दिया। मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने यह वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। यह घटना दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि मामले में शहर थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों में सुलह हो गया है।
बताया गया है कि शनिवार सुबह बस स्टैंड के नजदीक पुलिस वाहनों के चालान काट रही थी। होमगार्ड का जवान साथ था। वह आने वाले वाहनों को रोक रहा था। तभी वहां पर एक बाइक सवार युवक आया और चालान काटते देखते अचानक बाइक मोड़ ली। होमगार्ड के जवान ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। बाइक सवार ने बाइक दौड़ाने की कोशिश की। इसी खींचतान में होमगार्ड का जवान नीचे गिर गया। उसकी घुटने से पैंट फट गई और चोट भी लगी। तभी वह तैश में आ गया और बाइक सवार युवक को पीटने लगा। उस युवक को कॉलर से पकड़ लिया। उसे थप्पड़ मारते हुए पुलिस के पास ले गया, जहां पहले से पीसीआर खड़ी थी। वह मारपीट करते हुए वीडियो में दिखाई भी दे रहा है। उसी दौरान उसने उस युवक को गाड़ी में पटक दिया। पुलिस पीसीआर वहां से उस युवक को ले जाती हुई दिखाई देती है।
कोट
यह मामला मेरे संज्ञान में आया था कि बाइक रोकते समय होमगार्ड के जवान व युवक आपस में उलझ गए। होमगार्ड के जवान को चोट लगी। इसी से दोनों में झगड़ा हुआ। यह मामला बाहर ही निपट गया। कोई पक्ष पुलिस के पास शिकायत लेकर नहीं आया। पता चला है कि दोनों ने अपनी गलती मानते हुए सुलह कर ली।
विज्ञापन
-सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।