फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Highway jammed due to non-drainage of rain water

बारिश के पानी की निकासी न होने पर किया हाईवे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Highway jammed due to non-drainage of rain water
जाम लगाकर नारेबाजी करते गुप्ता कॉलोनी के निवासी। - फोटो : Fatehabad
गुप्ता कॉलोनी में बारिश के पानी की निकासी न होने से परेशान लोगों ने हिसार-चंडीगढ़ रोड नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस समस्या को लेकर विधायक देवेंद्र सिंह बबली, प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र व जनस्वास्थ्य विभाग के जेई महावीर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर लोगों ने उनकी कोई बात नहीं मानी। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आखिरकार सवा दो घंटे बाद एसडीएम गौरव अंतिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब ढाई घंटे तक लगे जाम के खुलने के बाद वाहनचालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बारिश के चलते गुप्ता कॉलोनी के 50 से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया था। इसके चलते चार परिवार यहां से पलायन भी कर चुके हैं। शनिवार को कॉलोनी के लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम में महिलाओं ने मोर्चा संभाला। प्रदर्शनकारी महिला सुमन, संतोष, सरोज व बिमला ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी न होने के चलते उनके घरों में पानी घुस चुका है, जिससे फर्श व सामान भी खराब हो गया है। तीन दिन से बुरे हालात हो चुके हैं। लगातार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए आखिरकार उन्हें जाम लगाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

बाइक सवार बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों से भिड़ा
चंडीगढ़ रोड पर पंप के सामने जाम लगाए खड़े लोगों से एक बुजुर्ग बाइक सवार भिड़ गया। बुजुर्ग ने कहा कि आमजन को परेशान करना गलता है, इससे उनकी समस्या का हल नहीं होगा। जब प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तो उक्त वाहन चालक ने कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस ने इतने साल राज किया, ये सारी समस्याएं कांग्रेस की नाकामी के चलते आई है। उन्होंने कहा कि समस्या को सरकार व प्रशासन के समक्ष रखना चाहिए, जाम से कोई हल होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बरसाती पानी निकासी के लिए प्रबंध किए हुए हैं। कुछ इलाकों में ज्यादा दिक्कत थी, वहां भी समाधान करवाया गया है। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया था।
गौरव अंतिल, एसडीएम, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed