फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Highlighted the religious and social importance of cow service

Fatehabad News: गो सेवा के धार्मिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Highlighted the religious and social importance of cow service
कथा वाचक स्वामी राजेंद्रानंद महाराज
फतेहाबाद। गांव काजलहेड़ी की श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला में श्रीहरि साप्ताहिक कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कथा के तीसरे दिनों कथावाचक स्वामी राजेंद्रानंद महाराज गो सेवा से मिलने वाले धार्मिक व सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कि गोमाता के बारे में हमें गलत शब्द के उच्चारण से बचना चाहिए। जिस गाय माता में 33 कोटि देवताओं का वास होता हैं। वह गाय वंदनीय है। उसके बारे में गलत शब्द का प्रयोग से धर्म की हानि होती है।
विज्ञापन

सनातन धर्म की उन्नति के लिए हमें गाय, गंगा व गीता को संरक्षित करने का कार्य करना होगा। कथा में आए हुए श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि हमें गो सेवा करनी चाहिए, क्योंकि गोसेवा से आर्थिक और सामाजिक उन्नति होती है। इस दौरान उन्होंने गाय के आर्थिक लाभ बताते हुए कहा कि गाय हमें दूध, दही, घी, और गोबर जैसे उपयोगी उत्पाद देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय की सेवा करने से लोगों में दया और करुणा जैसे मानवीय गुण विकसित होते हैं। स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने गाय को कामधेनु भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है सभी इच्छाओं को पूरा करने वाली। जो व्यक्ति गाय की पूजा करता है उसकी आर्थिक उन्नति निश्चित है। उन्होंने बताया कि गाय की सेवा करके अनेक लोग अपना जीवन सुधार चुके है।

उन्होंने कहा कि गोशालाओं की शुरूआत किसानों ने खेती बचाने के लिए शुरू की थी, लेकिन अब गोशाला पूरे गांव का कल्याण करने वाली साबित हो रही है। गांव के लोग मिलकर गो सेवा कर रहे है। इससे पूरे गांव में गोसेवा से सामाजिक में सद्भाव और भाईचारा बढ़ रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में गोभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed