फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   High voltage drama lasts two and a half hours, Nap Pradhan settles case an apology

ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, नप प्रधान ने माफी मांग निपटाया मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
High voltage drama lasts two and a half hours, Nap Pradhan settles case an apology
फतेहाबाद। नगर परिषद में गृहकर शाखा व प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच के कर्मचारियों का प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल के बीच चल रहे विवाद को लेकर कार्यालय में वीरवार को करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। नप प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची, कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक और कर्मचारियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान पार्षद भी मौजूद रहे। लेकिन बैठक में प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल नहीं पहुंचा। हालांकि नप प्रधान ने माफी मांगकर मामला निपटाया।
विज्ञापन

बता दें कि मामले को लेकर नप प्रधान और कर्मचारियों के बीच करीब चार दौर की वार्ता हुई। नप प्रधान मामले को अपने स्तर पर निपटाने पर अड़े रहे। लेकिन कर्मचारी विधायक दुड़ाराम के प्रतिष्ठान पर मामले को लेकर पंचायत करने पर अड़े। कर्मचारियों ने कहा कि जब मामला विधायक दुड़ाराम तक पहुंच चुका है तो वहीं निपटाया जाए। लेकिन प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और पार्षद राजू तूड़ेवाला, ज्योति मेहता, सुरेंद्र कुमार, पार्षद प्रतिनिधि पंछी ठेकेदार कार्यालय में ही मामले को निपटाने का प्रयास किया। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि घर का मामला है और इसे विधायक के पास ले जाने की जगह यहीं निपटा लेना चाहिए और वह प्रॉपर्टी डीलर की तरफ से माफी मांगते है। प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच के कर्मचारी सुरेंद्र कुमार, रवि व कर्मचारी नेताओं के बीच वार्ता हुई और प्रधान के आश्वासन पर हड़ताल खत्म करने को तैयार हुए। इसके बाद दोबारा प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक और कर्मचारी नेता मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के आश्वासन पर मामले को निपटाया जा रहा है और दोबारा ऐसा विवाद हुआ तो मिलकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

जब पार्षद बोले- विधायक के पास जाना नहीं चाहते, मजबूरी है...
नगर परिषद कर्मचारी विधायक के पास मामले को लेकर बैठक करने पर अड़े रहे और उन्होंने प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को भी दो टूक कह दिया। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि मामले को वहां न ले जाया जाए और निपटा लिया जाए। कार्यालय में मौजूद पार्षद राजू तूड़ेवाला भी बोल पड़े कि वह विधायक के पास मामले को ले जाना नहीं चाहते, उनकी मजबूरी है। इस बात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला निपटाने के लिए विधायक ने बिंटू टुटेजा को भेजा
नगर परिषद में पिछले तीन दिन से विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले नप के ग्रुप डी और सी के कर्मचारियों ने अधिकारियों को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल एनडीसी की फाइल निकलवाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वहीं प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल ने भी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। रोष स्वरूप बुधवार और वीरवार को कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर थे। मामला विधायक दुड़ाराम के पास भी पहुंचा था और बुधवार शाम को कर्मचारियों को बुलाया गया था। कर्मचारी वहां पहुंचे लेकिन विधायक नहीं मिले। वीरवार को मामले में पेंच फंसने के कारण विधायक ने मामला निपटाने के लिए पार्षद प्रतिनिधि बिंटू टुटेजा को भेजा।

पार्षद ज्योति मेहता से भी हुई कर्मचारियों की बहस
प्रधान और कर्मचारियों के बीच चल रही बैठक में पार्षद ज्योति मेहता भी मौजूद थी। पार्षद ज्योति ने कर्मचारियों को नप कार्यालय में मामले को निपटाने के लिए कहा और प्रयास किया। इसको लेकर एक बार कर्मचारी भड़क गए और कहा कि वह बेवजह उन पर दबाव न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed