फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   High voltage drama in Fatehabad, councilors including Deputy Prime Minister sat on strike at Dharamshala Road

Fatehabad: उपप्रधान समेत पार्षदों का आधी रात को हाई वोल्टेज ड्रामा, धर्मशाला रोड पर बैठ कर दिया धरना

Thu, 14 Dec 2023 11:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Dec 2023 11:21 AM IST
सार

फतेहाबाद नगर परिषद के उपप्रधान सहित पार्षदों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। वार्ड नंबर दो की महिला पार्षद निलांशी शर्मा ने वार्ड नंबर तीन के पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल पर वाट्सअप कॉल पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए है।

विज्ञापन
High voltage drama in Fatehabad, councilors including Deputy Prime Minister sat on strike at Dharamshala Road
पार्षदों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद नगर परिषद हाउस बैठक में हुए हंगामे के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। अभी तक प्रधान और उपप्रधान के बीच गाली-गलौज को लेकर आरोप लग रहे थे। लेकिन बुधवार आधी रात को एक हाई वोल्टेज हंगामा हुआ जिसके बाद मामला अब पूरी तरह से भड़क गया है। वार्ड नंबर दो की महिला पार्षद निलांशी शर्मा ने वार्ड नंबर तीन के पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल पर वाट्सअप कॉल पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए है। पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपप्रधान सविता टुटेजा, पीडि़त पार्षद, समर्थक पार्षद व वार्ड के कई लोगों ने धर्मशाला रोड के बीच बैठ गए और धरना दे दिया। पार्षदों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज संजय व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला पार्षद निलांशी शर्मा से लिखित शिकायत ली और इसके बाद पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल के घर दबिश दी। लेकिन मौके पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र डिंगवाल के खिलाफ गाली-गलौज करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पार्षद शांत हुए लेकिन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
महिला पार्षद निलांशी शर्मा की शिकायत पर आरोपी पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। - ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed