फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hi-tech traffic police, new interceptor will keep an eye all around

हाईटेक हुई यातायात पुलिस, नई इंटरपेस्टर से रहेगी चारों तरफ नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech traffic police, new interceptor will keep an eye all around
ट्रैफिक पुलिस को मिली नई इंटरसेप्टर गाड़ी के साथ पुलिस अधिकारी हेतराम व अन्य। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हाईवे पर यदि आप फर्राटे से गाड़ी दौड़ा रहे हैं, चालान के लिए रोकने पर कहीं से बच निकलने की कोशिश कर रहे हैं। या फिर रोके जाने के बाद किसी पुलिसकर्मी को कुछ पैसे पकड़ाकर निकलने का प्रयास करते हैं तो ये सब कोशिशें अब बेमानी होंगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हर वाहन चालक की स्पीड से लेकर चेकिंग के दौरान रोके जाने तक की गतिविधि अब ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की नजर में रहेगी। दरअसल, यातायात पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक से लैस होकर चालान पोजिशन में खड़ी मिलेगी कि कहीं से भी बच निकलना मुश्किल होगा। नई इंटरसेप्टर गाड़ी में चालक के एल्कोहल लेने की मात्रा चेक करने की हाईटेक नई मशीन अब पुलिस के पास मौजूद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस फतेहाबाद को नई इंटरसेप्टर गाड़ी मिली है, जो अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इस नई इंटरसेप्टर गाड़ी की खासियत ये है कि अब खराब मौसम, बारिश और कोहरे में भी नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की लापरवाही यह रिकॉर्ड कर सकेगी। ओवरस्पीड से लेकर अन्य लापरवाही मिलने पर पुलिस के पास चालक और गाड़ी की हर मूवमेंट हाई रेजुलेशन के साथ वीडियो रिकॉर्ड होगी, वहीं कलर प्रिंट फोटो के साथ ऑनलाइन चालान काटकर उसी समय चालक के एड्रेस पर भेजा जाएगा। इसके अलावा इस गाड़ी के ऊपर एक वाटरप्रूफ कैमरा लगा है, जो चारों तरफ घूम सकता है। गाड़ी के अंदर बैठा अधिकारी चालान की कार्रवाई के दौरान अपने पुलिसकर्मियों की वाहन चालकों के साथ की जा रही हर मूवमेंट को लाइव देख सकता है। गाड़ी के ऊपर कैमरे के साथ ही एक एलईडी स्क्रीन लगी है, जिस पर ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी फ्लैश होती रहेगी। संवाद
विज्ञापन

शराब की मात्रा चेक करके फोटो के साथ चालान रसीद निकलेगी
सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाते हुए कोई चालक मिलेगा, तो अब उसकी शराब पीने की मात्रा चेक करके निकाली जानी वाली रसीद के साथ उसका फोटो भी आएगा। इससे कोई भी चालक यह नहीं कह सकता कि उसको चेक किए बिना रसीद निकाली गई है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यदि 100 एमएल से अधिक मात्रा में शराब पी हुई होगी, तो उसे सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा और हिरासत में लेकर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर स्पीड लिमिट इस तरह से तय
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार हाईवे पर सात सीटर गाड़ी तक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन को चलाया जा सकता है। सात सीटर से ऊपर हलके और भारी वाहन 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ी चल सकती है। इससे अधिक रफ्तार से चलने वाली गाड़ी का ओवरस्पीड का चालान होगा।
वर्ष 2021 में 40 हजार 377 चालान, सबसे अधिक बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के
फतेहाबाद जिला ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2021 में 40 हजार 377 चालान काटे हैं। इनमें सबसे अधिक बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 13560 चालान काटे गए। इसके अलावा बिना हेलमेट 2157, बिना सीट बेल्ट 3603, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 4128, ओवर स्पीड के 819, बिना लाइसेंस 1182, बिना आरसी 904 और ड्रंक एंड ड्राइव के 79 चालान शामिल हैं।
पुलिस ने अब तक किए 121 जागरूकता सेमीनार
यातायात पुलिस ने वर्ष 2021 से लेकर अब तक 121 जागरूकता सेमिनार आयोजित किए हैं। इनमें 38 जागरूकता सेमिनार स्कूलों में आयोजित किए गए, जिसमें 15 हजार 450 बच्चों ने शिरकत की। वहीं 24 होटल में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम किए और यहां 478 लोगों ने शिरकत की। यातायात पुलिस ने 59 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम किए, जिसमें 1205 लोगों ने शिरकत की।
आरएसओ और यातायात पुलिस ने एनएचएआई को बदलाव के लिए किया तैयार
ट्रैफिक पुलिस के साथ आरएसओ की भी अहम भूमिका है। रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन टीम द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे सहित लिंक मार्गों पर दुर्घटना संभावित जगहों को समय-समय पर चिह्नित किया जाता है। सबसे बड़ा उदाहरण गांव खाराखेड़ी, बड़ोपल व धांगड़ गांव से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे नंबर नौ से समझा जा सकता है। इन तीनों गांवों में हाईवे पर ओवरब्रिज या अंडरपास नहीं होने से काफी हादसे हुए। इन हादसों की रिपोर्ट के साथ आरएसओ और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने इन तीनों गांवों के बारे में रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों की मार्फत एनएचएआई को भेजी। रिपोर्ट पर एनएचएआई को इस पर अपना ध्यान केंद्रित करना पड़ा और अब तीनों गांवों में एनएचआई ने ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया हुआ है और जल्द ही यहां काम पूरा होने के बाद हादसे की संभावनाओं से छुटकारा मिल जाएगा।

कोट
हाईटेक तकनीक और जागरूकता से बेहतर ट्रैफिक सेवा देने का प्रयास: डीएसपी
बेहतर ट्रैफिक सेवा के लिए यातायात पुलिस को हाईटेक तकनीक से लैस करके चालान प्रक्रिया को पारदर्शी और सख्त बनाया जा रहा है। वहीं, अभियान के जरिये आम जनता को भी जागरूक कर रहे हैं।
डॉ. कविता, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed