फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   heroine, fake note, rupees, police, arrest, fatehabad

38 ग्राम हेरोइन, 45 ग्राम अफीम, 8 हजार रुपये के नकली नोट सहित पांच तस्कर काबू

Wed, 10 Jul 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
heroine, fake note, rupees, police, arrest, fatehabad
फतेहाबाद। नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए अब पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मंगलवार को 446 ग्राम हेरोइन और 11 लाख रुपयों के साथ तस्कर को काबू करने के बाद पुलिस ने अब तीन मामलों में 38 ग्राम हेरोइन, 45 ग्राम अफीम, 8 हजार रुपये के नकली नोट सहित ने पांच तस्करों को काबू किया है। सभी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। इनमें दो मामले हेरोइन के है, जिनमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक मामला अफीम का है, जिसमें भी दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है।
विज्ञापन

पहला मामला
29 ग्राम हेरोइन और 8 हजार रुपये के नकली नोटों सहित दो तस्कर काबू
एंटी नारकोटिक सेल फतेहाबाद ने गश्त के दौरान गांव धारसूल कलां से दो व्यक्तियों को 29 ग्राम हेरोइन और 8 हजार रुपये के नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जगसीर सिंह उर्फ सोनी निवासी धारसूल कलां और इंद्रजीत सिंह निवासी रतिया के रुप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर टोहाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने नशे पर और अधिक शिकंजा कसने के लिए एंटी नारकोटिक सैल का गठन किया था। एएसआई राहुल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान रतिया, चिम्मो, कुला होते हुए गांव धारसुल कलां सरकारी स्कूल के पास मौजूद थी। सामने से आ रही एक कार जिसमें बैठे दो व्यक्तियों ने पुलिस को देख कर कार से उतर कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर दोनों व्यक्तियों को काबू करके उनके कब्जे से 29 ग्राम हेरोइन व 8 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने तस्कर के पास से हेरोइन के साथ-साथ दो-दो हजार के चार नकली नोट भी बरामद किए है। पुलिस इस पहलु पर जांच कर रही है कि उसके पास नकली नोट आए कहां से। रिमांड के दौरान पुलिस हेरोइन के साथ-साथ नकली नोटों के बारे में भी पूछताछ करेगी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी हेरोइन के साथ-साथ नकली नोटों के काले कारनामों में भी संलिप्त हो सकता है।
विज्ञापन

दूसरा मामला
नौ ग्राम हेरोइन सहित आरोपी काबू
ब्रहामणवाला पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई कपील देव अपना पुलिस टीम के साथ दौराने गस्त भांखड़ा नहर पुल गांव ब्रहामनवाला पर मौजूद थे। रतिया की तरफ से आ रहे एक मोटर साइकिल सवार को रोक कर चेक किया तो उसके कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गये आरोपी सुखबीर उर्फ मिट्ठू निवासी भाइयान बस्ती भटिठां के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला
45 ग्राम अफीम सहित दो व्यक्तियों को किया काबू
फतेहाबाद। सुनील निवासी गांव धारसुल के शिकायत पर पुलिस ने मोहन उर्फ मोनी निवासी धारसूल कलां व दरसु निवासी कुलां को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 ग्राम अफीम बरामद की है। एसआई सुरेश कुमार ने आगामी कार्रवाई कर उन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिनको कोर्ट मे पेश कर हिसार जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed