{"_id":"66a53ccb86692926ba05bb18","slug":"heroin-smuggler-and-supplier-arrested-in-jamalpur-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-120075-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जमालपुर में हेरोइन तस्कर और सप्लायर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जमालपुर में हेरोइन तस्कर और सप्लायर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर।
टोहाना। एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों की धरपकड़ करते हुए पुलिस ने नशा तस्कर व सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान जमालपुर शेखां निवासी दुर्गा के रूप में हुई है।
युवक से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वाले युवक खनौरा निवासी कुलदीप को भी धर दबोचा है। दोनों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि दुर्गा उर्फ काली निवासी जमालपुर शेखां हेरोइन बेचने का काम करता है और झगड़े में उसकी टांग टूटी हुई है। अब वह बिस्तर पर लेटा रहता है और बिस्तर के नीचे हेरोइन छिपाकर रखता है।
इस सूचना पर पुलिस टीम जब बताए गए मकान में पहुंची तो सामने युवक कमरे में लेटा दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके तकिए के नीचे से 6.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।