फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heritage visible in Geeta Jayanti Mahotsav dedicated to spirituality, art, knowledge and culture

Fatehabad News: अध्यात्म, कला, ज्ञान व संस्कृति को समर्पित गीता जयंती महोत्सव में दिखी विरासत

Sat, 29 Nov 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Heritage visible in Geeta Jayanti Mahotsav dedicated to spirituality, art, knowledge and culture
फतेहाबाद के पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती कार्यक्रम के दौरान ​शिक्षा विभाग की स्
फतेहाबाद। जिलास्तर पर शनिवार को पंचायत भवन में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का हवन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ आगाज हुआ। महोत्सव में अध्यात्म, कला, ज्ञान व संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई दिया। महोत्सव में सांस्कृतिक विधा के रूप में गीता ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान सरकार की जनहितकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी लोगों तक प्रदर्शनी के माध्यम से पहुंचाई गई। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग व जिला प्रशासन की भागीदारी में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक दुड़ाराम ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई अंत्योदय व जनकल्याण को समर्पित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए अन्य विभागों व धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओ्र से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


दुड़ाराम ने महोत्सव में आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत गीता जीवन पथ पर कर्मों और नियमों के साथ चलने की प्रेरणा देती है। गीता जीवन को सही दिशा देने वाला एक महान ग्रंथ है और यह जीवन जीने की राह दिखाती है। गीता सिखाती है के हमें कर्तव्य और ईमानदारी से अपने कर्म करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, जिप सीईओ सुरेश कुमार, डीआरओ श्याम लाल, डीईओ संगीता बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व विभिन्न स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।

----

स्टॉलों पर मिली लोगों को जानकारियां

महोत्सव में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, स्वास्थ्य, बिजली, जनस्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी, पुलिस व यातायात आदि विभाग ने अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कार्यक्रम में सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं जिसमें अंजली माता सेवा सदन, स्वामी सदानंद प्रणामी गोसेवा चेरिटेबल ट्रस्ट, स्वामी निर्दोष सेवा ट्रस्ट, आरोग्य भारती, गुरुद्वारा सिंह सभा, विश्व हिंदू परिषद, ब्रह्मकुमारी आश्रम, अखंड भारत सेवा दल ने भी अपनी स्टॉल लगाई। इनके माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाई गई।

-------
सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र

गीता जयंती महोत्सव में जहां स्टॉलों पर लोगों की खूब भीड़ लगी रही और योजनाओं को लेकर पंजीकरण भी करवाया गया। वहीं श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित बनाया गया सेल्फी प्वाइंट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। आरटीए, महिला एवं बाल विकास और नगर परिषद द्वारा स्थापित किए गए इन सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचने के लिए युवा, महिला व बच्चों सहित बुजुर्गों की भीड़ लगी रही।

--------
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
महोत्सव में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सबसे पहले लोक जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। गांव इंदाछोई के सरकारी स्कूल की छात्राओं ने समूह हरियाणवी नृत्य में भाग लिया और अपनी प्रस्तुति दी। मनोहर मेमोरियल कॉलेज की छात्रा हरप्रीत ने भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद मनोहर मेमोरियल कॉलेज की छात्रा रचना ने भी भजन की प्रस्तुति दी। गांव पीलीमंदोरी निवासी करुणा ने श्लोक उच्चारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed