फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heavy rain in Tohana and Jakhal, temperature decreased by 4 degrees Celsius

Fatehabad News: टोहाना और जाखल में जमकर हुई बारिश, तापमान में आई 4 डिग्री सेल्सियस की कमी

Thu, 29 Aug 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 29 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Tohana and Jakhal, temperature decreased by 4 degrees Celsius
फतेहाबाद शहर में छाए बादल।
फतेहाबाद। मौसम के परिवर्तनशील के चलते जिले के कई क्षेत्रों में वीरवार सुबह जमकर बारिश हुई। टोहाना और जाखल व भूना में बारिश से जलभराव हो गया। फतेहाबाद में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद जिले के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले में औसतन बारिश 25 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं तापमान में गिरावट होने के कारण और मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है। मौसम सुहावना होने से बाजारों और पार्कों में काफी चहल-पहल रही। वहीं जिले के भट्टूकलां कस्बे में बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में वीरवार को हुई बारिश के आंकड़े,
फतेहाबाद-3 एमएम
रतिया-9 एमएम
भूना-30 एमएम
कूलां-32 एमएम
टोहाना-69 एमएम
जाखल-32एमएम
भट्टू कलां-0 एमएम




जिले में पिछले कई दिनों से अलग-अलग स्थानाें पर हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। इससे नरमे और ग्वार की फसलों में सफेद मक्खी जैसे रोगों का प्रकोप नहीं होगा। हल्की बारिश फसलों में यूरिया की कमी की पूर्ति को पूरा करती है। वहीं धान की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद है। बारिश होने के बाद धान की फसल में वृद्धि होगी। इसके अलावा खरीफ की सभी प्रकार की फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक फतेहाबाद।





राज्य में मौसम आमतौर पर 31 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिससे मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की ओर आने की संभावना है। वहीं 30 अगस्त के दौरान बीच-बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इससे जिले के दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
डॉ. मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed