फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   heavy rain, crop damage dur to hail storm, rain, weather, fatehabad

जमकर बरसे बदरा, ओलावृष्टि से फसल को नुकसान

Thu, 28 Nov 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
heavy rain, crop damage dur to hail storm, rain, weather, fatehabad
बरसात से गेहूं के खेतों में भरा पानी। - फोटो : Fatehabad
कुलां। कुलां क्षेत्र में बुधवार रात को कई गांवों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। लगभग एक घंटे से अधिक बारिश और कुछ मिनटों तक हुईं ओलावृष्टि से धरा ओलों की चादर से ढकी हुई थी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं कई जगहों पर जलजमाव होने और कीचड़ की वजह से आमलोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कुलां क्षेत्र में हुईं तेज बरसात व ओलावृष्टि से किसानों को फसलों में भारी क्षति हुई है। खेतों में गेहूं बुआई का कार्य निपटाकर अच्छी फसल की उम्मीद लगाए बैठे धरतीपुत्रों के अरमानों पर पानी फिर गया। इससे गेहूं व सब्जी की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की फसल बुरी तरह से बिछ चुकी है। वहीं कुछ ऐसे किसान, जिन्होंने धान कटाई अभी तक नहीं की है, ओलावृष्टि के कारण उन्हें भी सीधा नुकसान हुआ है। कृषि अधिकारियों मुताबिक क्षेत्र में लगभग 85 प्रतिशत गेहूं बिजाई का कार्य मुकम्मल हो गया है, ऐसे में कुछ दिन पहले गेहूं की बिजाई कर चुके इन किसानों को क्षति पहुंची है, उन्हें यहां दोबारा बिजाई में मशक्कत करनी पड़ेगी, वहीं दोबारा से इसका खर्च उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भूंदडा निवासी किसान सतवीर सिंह, बिंद्र सिंह, नरेंद्र, गांधी, हरदेव सिंह व धारसूल निवासी राजेंद्र सिंह, सचिन, बलजीत, सुक्खा, राम व अन्य किसानों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने खेतों में गेहूं बिजाई की थी। जबकि बीते दिन भारी बारिश व ओलावृष्टि से ये जलमग्न हो गई है। अब उन्हें दोबारा से बिजाई करनी पड़ेगी। इससे उन्हें फिर से मेहनत करनी पड़ेगी। किसानों के मुताबिक गेहूं बिजाई में उन्हें प्रति एकड़ चार से पांच हजार रुपये अब दोबारा से खर्च करने पड़ेंगे, जो उनपर आर्थिक बोझ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा वाले किसान विभाग को दें रिपोर्ट
खंड कृषि अधिकारी मुकेश महला ने बताया कि जिन किसानों ने बीमा कंपनी से बीमा कराया हुआ है, वे इसकी रिपोर्ट तैयार कर कृषि विभाग को प्रस्तुत करें। इस पर विभाग की ओर से बीमा कंपनी से मिलकर उक्त किसान के खेतों में सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर ही किसानों को मुआवजा मिल सकता है।

क्या कहते है अधिकारी
ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में ताजा बिजाई की गई गेहूं का तो लगभग शत प्रतिशत ही नुकसान है, वहीं जो पहले गेहूं बिजाई की गई थी और जम गई थी तो उसका भी 10 से 15 प्रतिशत नुकसान है। इसके अलावा इस ओलावृष्टि से सब्जी की फसल का भी सर्वाधिक नुकसान हुआ है।
- मुकेश महला, खंड कृषि अधिकारी टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed