{"_id":"6967d1d54ec1fa2ae90c26bc","slug":"heated-politicsthe-verbal-battle-of-former-ministers-reaches-the-workers-chairman-and-youth-congress-district-president-face-off-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-146987-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गरमाई सियासत...कार्यकर्ताओं तक पहुंची पूर्व मंत्रियों की जुबानी जंग, चेयरमैन और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गरमाई सियासत...कार्यकर्ताओं तक पहुंची पूर्व मंत्रियों की जुबानी जंग, चेयरमैन और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आमने-सामने
Wed, 14 Jan 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। क्षेत्र के दो पूर्व मंत्रियों के बीच शुरू हुई राजनीतिक जुबानी जंग अब कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई है। नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल द्वारा कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह और उनके भाई पर संतोख कॉलोनी का करोड़ों रुपये का विकास शुल्क जमा न करवाने के आरोपों के बाद कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष संजय ठरवा ने चेयरमैन पर तीखा पलटवार किया है।
संजय ठरवा ने आरोप लगाया कि नरेश बंसल अपनी राजनीति चमकाने के लिए ईमानदार विधायक परमवीर सिंह पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बंसल की कार्यशैली से भली-भांति परिचित है और ऐसे बयानों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। युवा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि नरेश बंसल ने नगर परिषद चेयरमैन चुनाव और बाद में विधानसभा चुनाव के दौरान खुलेआम पैसा और शराब बांटी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बंसल ने सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग किया था।
संजय ने दिवाली से पहले चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए चेयरमैन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की अपील के बावजूद दिवाली से ठीक पहले कार्रवाई कर दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान व्यापारियों से कथित रूप से गाली-गलौज करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो व्यक्ति अपने साथ खड़े नेताओं के प्रति वफादार नहीं रहा, वह जनता के हितों की रक्षा कैसे करेगा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह को बोझ बताया। इसके जवाब में परमवीर सिंह ने बबली के पंचायत मंत्री कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए थे। इसके अगले ही दिन देवेंद्र बबली के समर्थक नरेश बंसल ने प्रेसवार्ता कर परमवीर सिंह के भाई पर संतोख कॉलोनी का करीब 12 करोड़ रुपये का विकास शुल्क जमा न करवाने का आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष की यह तीखी प्रतिक्रिया सामने आई।