फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heat scorched again, mercury reached 39 degree Celsius

Fatehabad News: फिर गर्मी ने झुलसाया, 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Heat scorched again, mercury reached 39 degree Celsius
फतेहाबाद। इस सप्ताह सूर्य की तपिश लगातार बढ़ रही है। बीच में राहत मिलने के बाद अब फिर से गर्मी झुलसाने लगी है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस कारण दोपहरी के समय लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। बाजार भी दोपहर को सुनसान नजर आते हैं। हर कोई धूप से बचने के लिए खुद को पूरी तरह ढककर बाहर निकल रहा है। लगातार कूलर व एसी चलने के कारण पिछले तीन से चार दिनों में बिजली की मांग भी बढ़ गई है। मौजूदा समय में 50 हजार यूनिट प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त बिजली खर्च हो रही है।
विज्ञापन

पशु विशेषज्ञ अनिल राठौड़ ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ पशुओं को भी दिक्कत होने लगती है। अधिक गर्मी से पशु तनाव में आ जाता है और दुधारू पशुओं में दूध कम होने लगता है। शारीरिक तापमान में वृद्धि होने पर पशु हांफने लगता है। पशु में आवश्यक तत्वों की कमी भी हो जाती है। इसलिए पशुपालकों को पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए विशेष प्रबंध करने चाहिए। पशुओं को सुबह व शाम दोनों समय नहलाना चाहिए। दिन में दो से तीन बार पानी पिलाना चाहिए।
विज्ञापन


कल तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 10 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। शुक्रवार को मौसम खुश्क रहने की संभावना है। दिन व रात्रि का तापमान भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed