फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heart weakened due to corona infection, heart patients increased, women also included

Fatehabad News: कोरोना संक्रमण से दिल हुआ कमजोर, ह्रदय रोगी बढ़े, महिलाएं भी शामिल

Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Heart weakened due to corona infection, heart patients increased, women also included
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दवा काउंटर पर मरीजों की लगी भीड़।
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण का असर ह्रदय पर भी हुआ है। कोविड के कारण ह्रदय रोगी बढ़े हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। कोरोना के बाद फिजिशियन की ओपीडी में ह्रदय संबंधी रोगियों में बढ़ोतरी हुई है। समय पर सावधानी न बरतने के कारण मौत भी हो रही है। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि समय पर जांच करवाकर और उपचार लेकर ह्रदय संबंधी बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि ओपीडी में पहले ह्रदय रोग के लक्षणों को लेकर कम मरीज आते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद इसमें बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे कारण यह है कि कोरोना संक्रमण ने ह्रदय पर भी असर डाला है, जिस कारण ह्रदय पर सूजन हुई है। इसके चलते ह्रदय कमजोर हुआ है। महिलाएं भी ह्रदय रोग से ग्रस्त हो रही हैं।
विज्ञापन


ये सब लक्षण हैं तो लापरवाही न बरतें
डॉक्टरों का कहना है कि घबराहट, सांस लेने में दिक्कत या छाती में दर्द है तो इसको लेकर लापरवाही न बरतें। तुरंत जांच करवाएं। बीपी को समय-समय पर मॉनिटर करवाते रहें। खाने-पीने में सावधानी बरतें। फास्ट फूड से दूर रहें। नमक का कम प्रयोग करें। पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कोरोना संक्रमण ने फेफड़ों पर भी डाला असर
कोरोना संक्रमण के कारण फेफड़े भी कमजोर हुए है। डॉक्टरों के पास मरीज के सांस लेने में तकलीफ, दर्द की ओपीडी बढ़ी है। चिकित्सकों का कहना है कि कोविड ने सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर डाला है। इसके चलते मौसम में बदलाव के दौरान फेफड़ों में संक्रमण फैल रहा है।


पिछले दिनों में ह्रदय संबंधी रोगों के केस बढ़े हैं। इसके पीछे कारण कोरोना संक्रमण भी है। कोरोना ने ह्रदय पर भी असर डाला है। इसके चलते लोगों में घबराहट, सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द होने के लक्षण आ रहे हैं। इन लक्षणों को लेकर गंभीरता बरतनी चाहिए और समय पर जांच करवा कर उपचार लेना चाहिए।
- डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed