फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health workers who took second dose 9 months ago will get third dose of corona from today

9 माह पहले दूसरी डोज लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को आज से लगेगी कोरोना की तीसरी खुराक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Health workers who took second dose 9 months ago will get third dose of corona from today
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में आज से स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीकाकरण की तीसरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी। तीसरी डोज उन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी, जिनका दूसरी डोज के बाद 9 माह का अंतराल पूरा हो गया है। कोविन पोर्टल पर इसको लेकर अपडेट होगा। अगर दूसरी डोज लगवाने 9 माह नहीं हुए हैं तो ये डोज नहीं लगेगी। इसके अलावा बुजुर्गों को भी तीसरी डोज लगेगी। अगर बुजुर्ग शिविर में आकर कहता है कि उसे किसी तरह की बीमारी है तो उसे भी लगाई जाएगी। इस संबंध में रविवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को वीसी के माध्यम से आदेश जारी किए गए हैं। जिले में 4789 स्वास्थ्यकर्मी पहली और 4727 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई तो 29 हजार पात्रों ने दूसरी डोज लगवा ली है। 9 दिनों में 29 हजार पात्र दूसरी डोज लगवाने के लिए पहुंचे हैं लेकिन करीब 90 हजार पात्र अभी लापरवाही दिखा रहे हैं। दूसरी डोज का समय निकलने के बाद नहीं लगवाने पहुंचे हैं। 10 दिन पहले जिले में 1 लाख 18 हजार पात्र ऐसे थे, जिनकी दूसरी डोज लगवाने डयू थी। 1 जनवरी से लेकर अब तक 29 हजार 95 पात्र दूसरी डोज लगवाने के लिए पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 15 साल से ऊपर के 7 लाख 83 हजार पात्रों का टीकाकरण होना है। इसमें से 6 लाख 44 हजार 656 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं इसके अलावा 4 लाख 14 हजार 725 ने दूसरी डोज अब तक लगवाई है। 15 से 17 साल के 24 हजार 559 छात्र ऐसे हैं जो पहली डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 93
45 से 59 साल 288
18 से 44 साल 1237
15 से 17 साल 990
कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई है वह जल्द से जल्द लगवा लें। सोमवार को हेल्थ केयर वर्कर्स को तीसरी डोज लगाई जाएगी। जिनका 9 माह का समय पूरा हो गया है, उन्हें ये डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed