Fatehabad: शादी में गया था स्वास्थ्यकर्मी, चोरों ने चुराए सोने के जेवर और नकदी
फतेहाबाद से जेवर-नकदी चोरी और इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार से 100 ग्राम अफीम बरामद करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार समेत शादी में गया हुआ था और चोरों ने उसके घर को निशाना बना लिया।
विस्तार
फतेहाबाद के शहर के शिव नगर में चोर स्वास्थ्यकर्मी के घर में घुसकर सोने के जेवर और नकदी चुराकर ले गए। स्वास्थ्यकर्मी परिवार समेत शादी में गया हुआ था। मामले में शहर पुलिस ने शिव नगर निवासी राकेश के ब्यान पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर निवासी राकेश ने बताया कि वह निजी अस्पताल में कार्यरत है और शिव नगर में किराए के मकान में रहता है। 11 फरवरी को परिवार समेत शादी में गए हुए थे। 13 फरवरी को जब शादी से वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर अलमारी के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा था। चोर घर से एलईडी, इंवर्टर बैटरी, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का लॉकेट, एक सोने का नेकलेस और चंादी के आभूषण चोरी करके ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार से 100 ग्राम अफीम बरामद
फतेहाबाद के शहर के हिसार-सिरसा बाइपास भूना रोड पर पुलिस ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार से 100 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपी तस्कर बिसरा रोड धांगड़ निवासी भगवान दास के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस टीम हिसार-सिरसा बाइपास भूना रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान भूना रोड की तरफ से इलेक्ट्रिक स्कूटी पर आ रहा युवक टीम को देखकर वापस मोडऩे लगा। टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया। पकड़े गए युवक ने पहचान बिसला रोड धांगड़ निवासी भगवान दास के रूप में बताई। जब टीम ने नियम अनुसार स्कूटी की जांच की तो उसमें से कुछ बरामद नहीं हुआ। टीम ने जब भगवान दास की चेकिंग की तो उसकी जेब में से लिफाफा बरामद हुआ और उसमें 100 ग्राम अफीम थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।