{"_id":"69931c5888fd0386b9004082","slug":"health-worker-commits-suicide-in-fatehabad-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: स्वास्थ्यकर्मी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मेंटल हेल्थ नहीं ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: स्वास्थ्यकर्मी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मेंटल हेल्थ नहीं ठीक
Mon, 16 Feb 2026 07:02 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:02 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के अग्रवाल कॉलोनी में सोमवार को हिसार के निजी अस्पताल में कार्यरत 33 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी अनमोल ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा। युवक ने करीब आठ साल पहले लव मैरिज की थी। पत्नी निजी बैंक में कार्यरत है और दोपहर को घर लौटी तो फंदे पर अनमोल का लटका हुआ शव मिला।
घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। नोट में उसने अपनी पत्नी के लिए लिखा, डियर वाइफ आप जैसा कोई नहीं है। यह घर तुम्हारा भी है। बेटे का ध्यान रखना। दूसरे पेज पर उसने अपने माता-पिता के लिए लिखा कि मेरी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है। पत्नी और बेटे का ध्यान रखना।
अग्रवाल कॉलोनी निवासी अनमोल बंसल (33) ने 8 साल पहले फतेहाबाद निवासी गुंजन से प्रेम विवाह किया था। दोनों का पांच साल का बेटा है। अनमोल हिसार के निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। उसकी पत्नी गूंजन फतेहाबाद में ही एचडीएफसी बैंक में काम करती है। सोमवार सुबह खाना बनाने के बाद वह बैंक चली गई जबकि पांच साल का बेटा भी स्कूल चला गया।

लंच टाइम के समय गूंजन जब घर लौटी तो वह अनमोल के कमरे में गई। उसने देखा कि बेड पर कुर्सी रखी हुई थी और अनमोल चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुमित कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया।
परिजनों के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले अनमोल गाड़ी लेकर हिसार से फतेहाबाद आ रहा था। उसी दौरान अग्रोहा के पास उसकी गाड़ी के आगे एक पशु आ गया था, इससे अनमोल घायल हो गया। वह एक सप्ताह से छुट्टी पर था। शहर थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी सुरेंद्रा ने बताया कि मामले में परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। किसी पर कोई आरोप नहीं है। सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मानसिक परेशानी का जिक्र किया गया है।