फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health dept. notice of 12 houses

डेंगू को लेकर 920 घरों का सर्वे हुआ, 12 में लारवा मिला, विभाग ने दिए नोटिस

Sat, 12 Jun 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Health dept. notice of 12 houses
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की टीमें अलग-अलग कॉलोनियों में जाकर घरों में सर्वे कर रही हैं। इस दौरान डेंगू का लारवा मिलने पर टीम द्वारा नोटिस भी दिया जा रहा है ताकि आगे लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जा सके। विभाग की टीमों द्वारा लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव व सावधानियां भी बताई जा रही है जिससे लोगों में जागरूकता भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु के निर्देशन मे दो टीमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमेश नैन, विकास कुमार, नवदीप, रोहताश, गुरप्रीत, आशा वर्कर मीनाक्षी, राकेश व अन्य टीमें लगातार घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। विभाग की टीम अभी शहर थाना के पीछे चौखंडी मोहल्ला, दमकोरा रोड स्थित सुंदर नगर में सर्वे कर रही है। इस सर्वेे के दौरान विभाग की टीम घरों की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार करती है जिसे नागरिक अस्पताल में एसएमओ को दी जाती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों के घरों में जाकर लारवा की जांच की है। लारवा मिलने पर उसे नष्ट भी कर रही है। विभाग द्वारा अब तक 920 घरों का सर्वे किया है जिसमें 12 घरों में लारवा मिलने पर नोटिस दिया है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने 122 घरों का सर्वे किया जिसमें 125 कूलर, 145 टंकी, 121 फ्रिज, 190 गमले, 2 होदी की जांच की तथा 2 जगहों पर लारवा मिला है। इस दौरान चार लोगों को बुखार भी पाया गया, जिनकी विभाग की टीम ने काउंसिलिंग भी की ताकि वे उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु ने बताया कि कोरोना महामारी के समय में डेंगू न फैले, इसके लिए उनकी टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। लारवा मिलने पर परिवार को नोटिस दिया जाता है तथा जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को पानी जमा न होने देने तथा अन्य जरूरी सलाह दी जा रही है ताकि लोग इस मामले में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed