फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health department will make platelets available for dengue patients from Hisar

Fatehabad News: डेंगू मरीज के लिए प्लेटलेट्स हिसार से उपलब्ध करवाएगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 28 Aug 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Health department will make platelets available for dengue patients from Hisar
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय में ब्लड कंपोनेट सेपरेटर प्रोजेक्ट सिरे न चढ़ने के बाद फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग ने हिसार के साथ अनुबंध किया है। डेंगू मरीजों को अगर प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है तो निजी संस्थानों में भटकने की जरूरत नहीं होगी। फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग हिसार के नागरिक अस्पताल से प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाएगा। ये प्लेटलेट्स उन मरीजों को उपलब्ध करवाए जाएंगे, जो सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल होंगे।
विज्ञापन

हिसार के नागरिक अस्पताल में ब्लड कंपोनेट सेपरेटर मशीन एक्टिव हो गई है। हालांकि, अभी तक जिले में किसी डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत नहीं पड़ी है। जिले में डेंगू के बढ़ते केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले में अब तक डेंगू के 10 केस मिल चुके हैं। इसमें बच्चे भी शामिल है। हालांकि पंजाब और प्रदेश के दूसरे जिलों के केस भी यहां आ रहे है। ऐसे में इनसे डेंगू ज्यादा फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

-----
पांच साल से शुरू नहीं हुई ब्लड कंपोनेट सेपरेटर मशीन
वर्ष 2018 में नागरिक अस्पताल में ब्लड कंपोनेट सेपरेटर मशीन भेजी गई थी। कोरोना महामारी और फिर जगह के अभाव में ये मशीन शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेज रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

डेंगू से बचाव के लिए ये करें उपाय
- सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु और पक्षियों के पानी के बर्तन एक बार अवश्य खाली करें।
- कूलर उपयोग में न आए तो रगड़ कर सुखा कर रख दें।
- छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद कर दें।
- शरीर को ढक कर रखें और मच्छररोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह से उपचार लें।
-----
वर्ष डेंगू के मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 10
----------
डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां पूरी है। डेंगू होने पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। समय पर उपचार लेकर डेंगू बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। प्लेटलेट्स को लेकर हिसार के नागरिक अस्पताल से अनुबंध हो गया है। अगर किसी मरीज को जरूरत पड़ती है तो उपलब्ध करवाया जाएगा।
- डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed