{"_id":"639b616d6896f92e5456c95f","slug":"health-department-s-healthy-haryana-campaign-stuck-in-formality-fatehabad-news-hsr6498366174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: औपचारिकता में ही उलझा स्वास्थ्य विभाग का निरोगी हरियाणा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: औपचारिकता में ही उलझा स्वास्थ्य विभाग का निरोगी हरियाणा अभियान
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में निरोगी हरियाणा अभियान के तहत लगा शिविर।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग का निरोगी हरियाणा अभियान मात्र औपचारिकता में ही उलझ कर रह गया है। जिले में इस अभियान के तहत अब तक मात्र 821 लाभार्थियों का ही चेकअप हो पाया है जबकि चार लाख लाभार्थियों का इस अभियान के तहत चेकअप होना है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में चेकअप कैंप लगाए गए है लेकिन यहां पर रोजाना 30 से 40 लाभार्थी ही पहुंच रहे हैं। यहां सिर्फ ब्लड सैंपल तक ही अभियान सिमटा हुआ है, ओपीडी में लाभार्थी को चेकअप के लिए भेजा ही नहीं जा रहा है। आशा वर्कर की ड्यूटी लगाई गई है कि वह निरोगी हरियाणा अभियान में शामिल लाभार्थी को चेकअप के लिए भेजे। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग अंत्योदय परिवारों का मेडिकल चेकअप करवा रहा है। इन परिवारों पौने पांच लाख सदस्यों का मेडिकल चेकअप होना है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने छह कैटेगरी बनाई है। मेडिकल चेकअप में स्वास्थ्य विभाग ये तय करेगा कि जिले में किसी बीमारी से ज्यादा मरीज ग्रस्त है। इसके अलावा यहां के लोगों का स्वास्थ्य कैसा है।
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में अब तक हुए जांच की स्थिति
दिन आए लाभार्थी
29 नवंबर 9
30 नवंबर 30
1 दिसंबर 59
2 दिसंबर 44
4 दिसंबर 75
5 दिसंबर 34
6 दिसंबर 53
7 दिसंबर 24
9 दिसंबर 24
10 दिसंबर 45
दवा काउंटर और ओपीडी में नहीं अलग व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के निरोगी हरियाणा अभियान को लेकर लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच और दवा लेने तक की अलग व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रजिस्ट्रेशन और जांच सैंपल के लिए व्यवस्था की गई है लेकिन ओपीडी में प्राथमिकता नहीं मिल रही है। इसके अलावा दवा काउंटर पर भी अलग से प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इतने परिवारों के सदस्यों का होगा मेडिकल चेकअप
चेकअप में शामिल होंगे परिवार : 1 लाख 22 हजार 645
शामिल होंगे परिवारों के सदस्य : 4 लाख 75 हजार 697
ई उपचार पोर्टल से जुड़ेगा डाटा
स्वास्थ्य विभाग जिन लाभार्थियों का मेडिकल चेकअप करेगा। उसके डाटा को ई पोर्टल पर भी चढ़ाया जाएगा। मरीज के हेल्थ से जुड़ा डाटा पोर्टल पर दर्ज होगा। मरीज को रिपोर्ट साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। अगर मरीज किसी दूसरे जिले में जाकर चेकअप करवाता है तो डॉक्टर ई उपचार पोर्टल पर संबंधित मरीज की रिपोर्ट देख पाएंगे।
जांच के लिए कैटेगरी
0 से 6 माह
6 माह से 59 माह
5 साल से 18 साल
18 साल से 40 साल
40 साल से 60 साल
60 साल से ऊपर
कोट
निरोगी हरियाणा अभियान के तहत दो अस्पतालों में ही फिलहाल शिविर लगाए जा रहे हैं। दो सप्ताह में 821 लाभार्थियों की जांच हो चुकी है। ये अभियान सीएचसी और पीएचसी स्तर पर जल्द शुरू होगा।
-डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन