फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health department achieved the target by applying 55 thousand doses

स्वास्थ्य विभाग ने 55 हजार डोज लगाकर लक्ष्य किया पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Health department achieved the target by applying 55 thousand doses
वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : Fatehabad
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना बचाव के लिए चलाए गए मेगा टीकाकरण अभियान के अंतर्गत बुधवार को निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया गया। सोमवार से शुरू इस तीन दिवसीय शिविर में 55 हजार लोगों को डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा डोज लगा दी हैं। सोमवार को पहले दिन 18 हजार से ज्यादा डोज लगाई गई थी। वहीं मंगलवार 18386 बुधवार को 18796 डोज लगाई गई। बुधवार को लगभग 14 हजार लोगों को पहली डोज लगाई गई। बाकी लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

अब तक जिले में करीब 6 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 4 लाख 64 को लोगों ने अभी तक पहली डोज लगवाई है। वहीं 1 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जैसे-जैसे वैक्सीन उपलब्ध हो रही है, विभाग हाथों हाथ शिविर लगा कर लोगों को डोज लगा रहा है। टीकाकरण अभियान के शुरुआती दिनों में लोगों में भ्रांतियां थीं। कई तरह की अफवाहें चल रही थीं। इस कारण लोड टीका लगवाते हुए डर रहे थे। मगर अब काफी हद तक जागरूकता आई है। लोग खुद टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

महामारी पूरी तरह नियंत्रण में
जिले में कोरोना महामारी इस समय पूरी तरह नियंत्रण में है। बुधवार को कोरोना का एक भी नया केस सामने नहीं आया। कोरोना केसों की वास्तविक स्थिति पता लगाने के लिए सैंपलिंग अभियान निरंतर चल रहा है। रोजाना 800 से 900 सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 3 लाख लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। उनमें से 17830 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 484 मरीजों को जान भी गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
टीकाकरण अभियान जारी है: डॉ. सोखी
जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। अब लोग खुद टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं। लोगों में काफी जागरूकता आई है। राहत की बात ये है कि जिले में कोरोना महामारी पूरी तरह नियंत्रण में है।
-डॉ. सुनीता सोखी, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed