फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health check-up of 265 policemen and their families was conducted at the camp

Fatehabad News: शिविर में 265 पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच

Sat, 21 Mar 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 265 policemen and their families was conducted at the camp
फतेहाबाद के पुलिस लाइन में लगे ​शिविर में स्वास्थ्य की जांच करवाते हुए पुलिसकर्मी व अन्य स्त्
फतेहाबाद। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर पुलिस लाइन में शनिवार को मेगा मल्टीस्पेश्यलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 265 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
विज्ञापन


शिविर के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई कि जांच करवाने वालों में करीब 70 प्रतिशत लोग शुगर और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याओं से प्रभावित पाए गए। चिकित्सकों ने इसे तनावपूर्ण ड्यूटी और अनियमित दिनचर्या का परिणाम बताते हुए नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि पुलिस विभाग की असली ताकत उसके कर्मचारी हैं जो दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसी सोच के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया, ताकि कर्मचारियों को समय पर जांच और उचित उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में उप पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिविर में आंखों, दांतों की जांच के साथ डाइट और न्यूट्रीशन से संबंधित परामर्श दिया गया। मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया गया। जांच के बाद जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed