{"_id":"61671855b26a9e55702b6544","slug":"headquarters-will-keep-an-eye-on-nap-employees-through-cctv-fatehabad-news-hsr61435267","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से नप कर्मचारियों पर नजर रखेगा मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से नप कर्मचारियों पर नजर रखेगा मुख्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नगर परिषद की पब्लिक डीलिंग ब्रांचों में होने वाला कम अब तीसरी आंख की नजर में रहेगा। नप इन सभी ब्रांचों में सीसीटीवी लगवाने जा रहा है। यहां काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी कैमरों की नजर रहेंगे। इसके अलावा उच्च अधिकारी भी निगरानी रख सकेंगे। पब्लिक डीलिंग ब्रांचों में सीसीटीवी लगाने के लिए स्थानीय नगर निकाय निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं।
नगर परिषद अधिकारियों ने सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नप कार्यालय की गृहकर शाखा, सफाई ब्रांच, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ब्रांच, बिल्डिंग ब्रांच आदि में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। फिलहाल नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेटों पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। नगर परिषद कार्यालय की गृहकर शाखा, सफाई ब्रांच, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ब्रांच, बिल्डिंग ब्रांच में पब्लिक डीलिंग के काम होते है। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर लोगों की सबसे ज्यादा शिकायतें रहती है। इसके चलते विभाग ने इन ब्रांचों में कैमरे लगाने का फैसला लिया है। इन ब्रांचों में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर उच्च अधिकारी निगरानी रख सकेंगे। इसके अलावा कोई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से भी पीछे नही हट सकेगा।
कोट
नगर परिषद की जिन ब्रांचों में लोग काम करवाने के लिए आते है, उनमें सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा सकेगी कि अधिकारी और कर्मचारी कितनी देर में लोगों के काम निपटा रहे हैं।
विज्ञापन
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।