फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   He was murdered with an axe in the head.

सिर में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
He was murdered with an axe in the head.
फतेहाबाद/टोहाना। टोहाना के गांव जमालपुरशेखां में स्थित राइस शेलर में कर्मचारी पुनीत की हत्या के आरोपी उसके दोस्त को टोहाना शहर पुलिस ने वीरवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को अदालत में पेश करके उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि उससे हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जा सके।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुंबई निवासी पुुनीत सरना राइस मिल में अपने दोस्त व राइस मिल के मालिक ईश सरना के रसोइयां नेपाल निवासी अशोक के पास काम के लिए आया था। बताया गया है कि छह अगस्त 2022 की रात को दोनों ने मिलकर शराब पी और इसके बाद उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्साए अशोक ने कुल्हाड़ी से वार करके पुनीत की हत्या कर दी थी और उसके शव को बेड के बॉक्स में बंद करके फरार हो गया था। घटना का पता तब चला, जब आठ अगस्त को ईश सरना की पत्नी व बेटा शेलर के ऑफिस में गए तो दुर्गंध आ रही थी, जिस पर सोचा कोई चूहा मरा हुआ पड़ा होगा। जब उन्होंने ऑफिस के साथ अटैच बेडरूम का दरवाजा खोला, तो उसमें दुर्गंध ज्यादा आने लगी। बेडरूम में रखे बेड के पास नीचे खून बिखरा हुआ था। पत्नी सीमा ने उसे सूचना दी। जब वह मौके पर आया तो देखा कि एक पुनीत की लाश कपड़े में लिपटी हुई पड़ी थी और रसोइया गायब था। इस मामले में टोहाना पुलिस ने ईश सरना की शिकायत पर अशोक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

टोहाना पुलिस ने वीरवार को अशोक को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम की तलाश में आया था अशोक के पास
टोहाना के डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि आरोपी अशोक व पुनीत ने वारदात से पहले करनाल में एक साथ एक शेलर में काम किया था। इसके बाद अशोक सरना राइस शेलर में रसोइयां के तौर पर काम करने लगा। छह अगस्त को पुनीत काम की तलाश में अशोक के पास आया था। रात को इन लोगों ने मिलकर शराब पी थी और उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे गुस्साकर अशोक ने पुनीत के सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। अशोक को वीरवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है और उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर उससे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed