फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   He was injecting drugs while sitting in a truck, causing traffic jam on the road

Fatehabad News: ट्रक में बैठकर लगा रहा था नशे का इंजेक्शन

Sat, 17 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
He was injecting drugs while sitting in a truck, causing traffic jam on the road
नशा करने वाले ट्रक ड्राइवर को सिटी थाना लेकर जाती डायल 112 पुलिस,स्त्रोत सोशल मीडिया
रतिया। फतेहाबाद रोड अनाज मंडी को जाने वाले रास्ते के बीच में शनिवार दोपहर को ट्रक चालक इंजेक्शन लगा रहा था। उसको ऐसा करता देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पकड़ लिया और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और उक्त ट्रक चालक को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद फतेहाबाद रोड अनाज मंडी को जाने वाले रोड पर ट्रक यूनियन के पास चालक ने सड़क के बीच में ही ट्रक को रोक दिया और सीट के नीचे से इंजेक्शन निकाल कर खुद को लगाने लगा। इतने में पीछे से वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन

वाहन चालक पीछे से हॉर्न बजाते रहे लेकिन चालक ट्रक को साइड में करने की बजाय नशा करने में ही व्यस्त रहा। जिस पर आसपास के लोग और चालक वाहनों से उतरकर आए और खिड़की पर पहुंच कर देखा कि ट्रक डाइवर नशा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर लोगों ने ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाल लिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो सीट के नीचे से नशे के दो इंजेक्शन मिले। पुलिस ने दोनों इंजेक्शन कब्जे में ले लिए और ट्रक चालक को शहर थाना में ले गई।

शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर 112 टीम मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को थाने लाया गया है। ट्रक ड्राइवर से नशे के इंजेक्शन के बारे में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ट्रक ड्राइवर नशे का आदी पाया गया है। नशा मुक्ति केंद्र में उसका इलाज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed