{"_id":"64dd0c136287e6cd98093d34","slug":"haryana-will-be-top-in-the-country-in-terms-of-development-by-the-year-2047-manohar-lal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-3852-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 2047 तक विकास के मामले में हरियाणा होगा देश में अव्वल : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 2047 तक विकास के मामले में हरियाणा होगा देश में अव्वल : मनोहर लाल
विज्ञापन
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में डीसी के पीए ऋषि को सम्मानित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वर्ष 2047 तक हरियाणा राज्य पूरे देश में विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान पर होगा। आए दिन प्रदेश अलग-अलग क्षेत्रों में विकास के पथ पर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन प्रांगण में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश की आजादी में योगदान एवं बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने परेड की टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व एएसपी भिवानी लोगेश सिंह ने किया।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के बाद भी वर्ष 1962, 1965 व 1971 के विदेशी आक्रमणों और ऑपरेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की नई मिसाल पेश की। आजादी के आंदोलन की पहली चिंगारी 10 मई, 1857 को हरियाणा के अंबाला से फूटी थी। उस चिंगारी ने आगे चलकर ऐसा जन-आंदोलन खड़ा किया, जिसके बलबूते हम सन् 1947 में अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में सफल रहे। उन सेनानियों की देशभक्ति से नई पीढि़यों को प्रेरित करने के लिए अंबाला छावनी में शहीदी स्मारक का निर्माण किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है। युद्ध के दौरान शहीद हुए सेना व अर्धसैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपये की है। आईईडी ब्लास्ट के दौरान शहीद होने पर भी अनुग्रह राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। सेना व अर्ध-सैनिक बलों के शहीदों के 367 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्रदान की गई है।
फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद जिले की स्थापना के 26 साल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने हैं। जिले में पहला मौका रहा, जब राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के एसई ओमप्रकाश बिश्नोई, डीएफएएसी विनीत गर्ग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन केसी कंबाेज, जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल, डीसी के पीए ऋषि सहित कई लोगों को सम्मानित किया।