फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Panchayat Minister said - It is good that Tehsildar has been transferred

Haryana: पंचायत मंत्री बोले- अच्छा हुआ तहसीलदार का तबादला हो गया, बहुत शिकायतें थी

Thu, 07 Mar 2024 09:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 09:39 PM IST
सार

टोहाना में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में मंच से पंचायत मंत्री ने ये बात बोली है।

विज्ञापन
Haryana: Panchayat Minister said - It is good that Tehsildar has been transferred
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के टोहाना में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने वीरवार को टोहाना में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस दौरान पंचायत मंत्री ने अपने संबोधन में टोहाना के निवर्तमान तहसीलदार नवनीत को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस तहसीलदार की बहुत शिकायतें थी, मैंने तहसील में रेड की तो उस दिन गैर हाजिर था। अच्छा हुआ, ये यहां से अब चला गया, लोगों के काम ही नहीं करता था, जनता परेशान थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंत्री की बात सुनते ही लोगाें ने जोरदार ताली बजाते हुए कहा कि जनता को मुक्ति मिल गई। मंच पर ही बैठे नवनियुक्त डीसी राहुल नरवाल से पंचायत मंत्री ने कहा कि आप भी अधिकारियों के साथ बैठक करके हर महीने व्यवस्थाओं को जांचने का प्रयास करें। तहसीलों में अभी भी भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी जगह तो सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगा दी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले आई तहसीलदारों की तबादला सूची में तहसीलदार नवनीत का टोहाना से कालांवाली ट्रांसफर हो गया है। उनके स्थान पर अंडर ट्रेनी सन्नी दलाल को टोहाना में तहसीलदार लगाया गया है।

इस मौके पर डीसी राहुल नरवाल, एसडीएम प्रतीक हुड्डा, पंचायती राज विभाग के एसई पेशल शर्मा, एक्सईएन देवेंद्र सिंह, बीडीपीओ हुक्म चंद, विनोद बबली, मनोज बबली, अग्रवाल सभा के प्रधान रमेश गोयल, ब्लॉक समिति चेयरमैन सुरेंद्र कुमार, कृष्ण गोयल आदि मौजूद रहे।


अब लोकसभा चुनाव के बाद होगा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास
इस दौरान टोहाना क्षेत्र की करीब 45 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। पंचायत मंत्री ने लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत के 33 केवी सब स्टेशन दमकौरा व रत्ताखेड़ा, अमृत सरोवर योजना के तहत लगभग 16 जोहड़ों का उद्घाटन किया। पंचायत मंत्री ने नए पंचायत भवन का शिलान्यास करते हुए कहा कि इसमें बड़ा व आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें विवाह शादियों जैसे प्रोग्राम करवाए जा सकेंगे।

इस दौरान संबोधन में पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि टोहाना के गांव रसूलपुर में करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास मेडिकल कॉलेज का लोकसभा चुनाव के बाद शिलान्यास किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज बनने के साथ यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जमीन ट्रांसफर हो गई है। तीन-चार एजेंसियां आई हुई है। अगले सप्ताह में एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा। इसके दो महीने बाद डीपीआर बनेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 250 करोड़ रुपये की लागत से पांच नई सड़कें बनाई जाएंगी और 47 सड़कों की मरम्मत का पैसा भी मंजूर हो चुका है, जिन पर जल्द काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed