{"_id":"66f646d8452e997739010293","slug":"haryana-farmers-block-road-in-tohana-by-accusing-truck-union-of-arbitrariness-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: टोहाना में ट्रक यूनियन पर मनमानी के आरोप लगाकर किसानों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: टोहाना में ट्रक यूनियन पर मनमानी के आरोप लगाकर किसानों ने किया रोड जाम
Fri, 27 Sep 2024 11:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:17 AM IST
सार
थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि किसानों व आढ़तियों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। किसानों, आढ़ती और मार्केट कमेटी प्रशासन के बीच बातचीत करवाई जाएगी ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
लगाया जाम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के टोहाना में किसान संगठन व अनाज मंडी के आढ़तियों ने ट्रक यूनियन पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्राइवेट धान की खरीद ना होने से किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अनाज मंडी में फूस के ढेर लगे हुए हैं, किसानों के पास फसल रखने के लिए जगह नहीं है। प्रशासन को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए। जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों व आढ़ती वर्ग को समझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
इस दौरान किसान नेता लाभ सिंह ने कहा कि टोहाना अनाज मंडी में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि प्राइवेट धान की खरीद नहीं हो पा रही है। ट्रक यूनियन और अनाज मंडी आढ़तियों की आपसी खींचतान के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मेघराज बंसल ने कहा कि ट्रक यूनियन द्वारा मनमानी करते हुए रेट डबल कर दिए गए हैं, जिसके चलते खरीद नहीं हो पा रही है और मंडी में फूस के ढेर लगे हुए है। प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।