फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   haryana election result, candidate, vote, nota, fatehabad

रतिया में हार-जीत का अंतर 1277 वोट का, यहां नोटा को मिले 1086 वोट

Thu, 24 Oct 2019 09:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
haryana election result, candidate, vote, nota, fatehabad
फतेहाबाद। विधानसभा चुनावों में भले ही मुख्य उम्मीदवारों ने अपने सामने आए दूसरे मुख्य उम्मीदवारों को धूल चटा दी हो, लेकिन इस काम में नोटा भी पीछे नहीं रहा। रतिया सीट पर तो जीत का अंतर ही 1277 था जबकि इस सीट पर नोटा को ही 1086 वोट मिल गए हैं। अगर नोटा के ये वोट किसी उम्मीदवार के खाते में जाते तो चुनाव का नजारा ही बदल सकता था। वैसे जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नोटा ने कई उम्मीदवारों को पीछे छोड़ा। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले की तीनों विधानसभा सीटों में नोटा को कुल 2171 वोट मिले और ये मत जिलेभर के 28 प्रत्याशियों से अधिक निकले।
विज्ञापन

रतिया में 9 उम्मीदवारों से अधिक 1086 मत मिले नोटा को
रतिया में भी फतेहाबाद की तरह 9 उम्मीदवार ऐसे रहे जिन्हें नोटा भी कम मत मिले। इनमें परमजीत कौर, सुखचैन, सुदेशपाल पपला, सुरजीत, हैप्पी ग्रोहा, दलीप सिंह, परमजीत कौर, संतोख सिंह एवं सोनू नायक शामिल रहे। यहां पर नोटा को कुल 1086 वोट मिले हैं जबकि यहां पर हार-जीत का अंतर ही महज 1277 वोटों का रहा है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में नोटा के हिस्से 613 मत, 9 उम्मीदवारों से अधिक
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो यहां पर नोटा को कुल 613 मत नसीब हुए। नोटा से कम 9 उम्मीदवारों को मिले। इनमें दौलतराम मिस्त्री, गुलशन होटल वाला, राजेश वर्मा, आत्मप्रकाश, पूर्व इंस्पेक्टर ख्यालीराम, नफे सिंह फौजी, रामस्वरूप, विनोद कुमार एवं सतबीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना में 10 उम्मीदवार रहे नोटा से भी पीछे
रतिया-फतेहाबाद की तरह टोहाना विधानसभा क्षेत्र में 10 उम्मीदवार ऐसे रहे जिन्हें नोटा से कम वोट मिले हैं। टोहाना को जिले में सबसे कम 472 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed