{"_id":"66858b0e63c3b7292407cf41","slug":"haryana-complaint-to-police-for-posting-fake-video-of-rahul-gandhi-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पुलिस से की राहुल गांधी के फर्जी वीडियो डालने की शिकायत, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पुलिस से की राहुल गांधी के फर्जी वीडियो डालने की शिकायत, कार्रवाई की मांग
Wed, 03 Jul 2024 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:01 PM IST
सार
आरोप है कि वीडियो में हिंदू समाज के प्रति राहुल गांधी की फर्जी टिप्पणी दिखाई गई है। पुलिस से राहुल गांधी की फर्जी वीडियो डालने वाले पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI/AICC
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद शहर में चल रहे एक व्हाट्सएप ग्रुप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी की फर्जी वीडियो डालने की शिकायत शहर थाना पुलिस को मिली है।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग में प्रदेश संयोजक एडवोकेट विनय शर्मा ने यह शिकायत की है। इसमें विनय ने पुलिस को बताया कि शहर के सुभाष चंद्र नामक व्यक्ति ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम पर फर्जी वीडियो एक व्हाट्सएप ग्रुप में डाली। इस वीडियो में हिंदू समाज के प्रति राहुल गांधी की फर्जी टिप्पणी दिखाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने सुभाष से आग्रह किया कि वह फर्जी वीडियो डालकर गलत संदेश न दें लेकिन आरोपी ने बुधवार को फर्जी पोस्ट और वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में दोबारा डाल दी। विनय ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है। उनकी छवि को खराब कर शांतिभंग करने के लिए यह फर्जी वीडियो डालने का आरोप है।
विज्ञापन