फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana CM Nayab Saini visit to Fatehabad, people associated with farmer organizations announced opposition

Fatehabad: सीएम नायब सैनी ने कहा किसानों ने सरकार की पराली प्रबंधन योजना का लाभ उठाया, पंजाब को लेनी चाहिए सीख

Fri, 05 Apr 2024 02:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 Apr 2024 02:26 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद रैली में कहा कि 14 फसलों को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करके एमएसपी दिया गया है। कांग्रेस के लोगों ने एमएसपी को लेकर दुष्प्रचार किया, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल एमएसपी में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
Haryana CM Nayab Saini visit to Fatehabad, people associated with farmer organizations announced opposition
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद के रतिया की अनाज मंडी में रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर दिए हैं। महिलाओं को घरों में शौचालय नहीं होने से बड़ी दिक्कतें होती थी। गैस सिलिंडर के लिए लाइनों में लगना पड़ता था। मगर अब लाइनें खत्म हो गई हैं। महिलाओं की आंखें चूल्हे के धुएं से खराब न हो, इसलिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में मुफ्त कनेक्शन व गैस सिलिंडर दिए गए। कांग्रेस राज में किसानों को सिर्फ 1100 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था। मगर भाजपा सरकार ने अब तक 12 हजार करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर किसानों को दिए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को रतिया की अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पहली बार फतेहाबाद जिले में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। इसलिए प्रदेश की 10 की 10 लोकसभा सीटें भाजपा को जिताने का काम करना है। किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, देश-प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पराली प्रबंधन पर पंजाब को भी हरियाणा से सीख मिली
मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली प्रबंधन पर जबरदस्त काम किया। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि पंजाब सरकार को हरियाणा सरकार से सीख लेनी चाहिए। किसानों ने सरकार की पराली प्रबंधन योजना का लाभ उठाया है। मगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक पराली प्रबंधन पर कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि 14 फसलों को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करके एमएसपी दिया गया है। कांग्रेस के लोगों ने एमएसपी को लेकर दुष्प्रचार किया, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल एमएसपी में बढ़ोतरी की है। 2014 से पहले एक बच्चे को भी नौकरी लगवानी होती थी, तो पूरा गांव मंत्रियों के चक्कर काटता था। अब गरीब परिवार के बच्चे भी नौकरियां लग रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। 

हम कमजोर थे, इसलिए हमने मंदिर तुड़वा लिए: गुप्ता
एक हजार साल पहले पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गजनवी को 16 बार हराया। मगर 17वीं बार जयचंदों के कारण पृथ्वीराज चौहान हार गए। इसके बाद एक हजार साल तक हमारा देश गुलाम रहा। कभी मुगलों तो कभी अंग्रेजों ने देश को जमकर लूटा। बाबर ने हमारे भगवान राम व कृष्ण के मंदिर तोड़े। हम कमजोर थे, हमने हमारे मंदिर तुड़वा लिए।

मगर देश की आजादी के 73 साल के बाद भाजपा की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 500 वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम को उनके घर में प्रवेश करवाया है। कांग्रेस ने 50-60 साल तक राज किया, लेकिन देश को तोड़ने का काम किया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, कौन से भारत को जोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस ने तो देश को तोड़कर पाकिस्तान बनवाया, भारत की भूमि पर चीन को कब्जा करने दिया। अगर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेना है, तो तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। चौथी बारी आई तो फिर अक्साई चीन भी ले लेंगे और पांचवीं बारी में तो पाकिस्तान और बांग्लादेश भी ले लेंगे।

सुभाष बराला ने उठाया किसानों का मुद्दा
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुखातिब होते हुए कहा कि कुछ किसानों की छोटी-छोटी समस्याएं हैं, इनका समाधान मुख्यमंत्रीजी कर दीजिएगा। इसको लेकर कई बार किसानों का गुस्सा भी दिखाई देता है, जो वाजिब भी है। मुख्यमंत्रीजी आपने खेती-किसानी की है, आप किसान की पीड़ा समझते हैं। बराला ने दावा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी किसान के दर्द को समझते हैं। कहीं कोई कमी रह गई होगी, तो उस कमी को दूर करने का विश्वास मुख्यमंत्री दिलाएंगे। इस मौके पर मंत्री डॉ.कमल गुप्ता, निवर्तमान सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर, विधायक लक्ष्मण नापा, दुड़ाराम, विनोद भयाणा, चेयरमैन वेद फुलां, भारतभूषण मिड्ढा, आदित्य चौटाला, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, प्रो.रविंद्र बलियाला, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हाथों में काले झंडे लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसान

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही किसान जत्थेबंदियों ने रतिया से 4 किलोमीटर दूर बुढ़लाडा मार्ग पर धरना दे दिया और काले झंडे लेकर खड़े हो गए। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया। सीएम के आगमन से पहले ही किसानों ने जब विरोध प्रदर्शन आरंभ किया तो पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतिया में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी का आगमन था। वह लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के पक्ष में एक रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे थे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही भाकिय खेती बचाओ व भाकियू एकता उगराहां के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान एकत्रित हो गए।

पहले किसानों को गुरूद्वारा अजीतसर में एकत्रित होना था, लेकिन प्रशासन ने उनको अनुमति नहीं दी। इसके बाद सभी किसान जत्थेबंदियां हेलीपैड के पास सड़क पर एकत्रित हो गए और यहीं पर धरना देकर नारेबाजी आरंभ कर दी। किसान सीएम से पूछने के लिए अपने सवालों का पिटारा लेकर आए हुए थे। उनके हाथ में काले व किसान यूनियनों के झंडे थे। जैसे ही सीएम आगमन की बात आई तो पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में ले लिया। हेलीपैड से उतरने के बाद सीएम रैली स्थल पर पहुंच गए और पुलिस ने किसानों को तब तक हिरासत में लिए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed