फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: BJP State President said - Drivers will drive cautiously due to fear of new rules

Haryana: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- चालक नए नियम के डर से वाहन सतर्कता से चलाएंगे, बचेगी लोगों की जान

Tue, 02 Jan 2024 07:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 07:46 PM IST
सार

नायब सिंह सैनी मंगलवार को टोहाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सैनी ने कहा कि कई बार नशे व लापरवाही के कारण बेगुनाह की जान चली जाती है, इस कानून से ऐसे लोगों की जान बचाई जा सकेगी। वाहन चालकों को इस कानून की बारीकियां समझनी होंगी।

विज्ञापन
Haryana: BJP State President said - Drivers will drive cautiously due to fear of new rules
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार के हिट एंड रन मामले में नए कानून का प्रभाव पड़ेगा। कानून के डर से लोगों की जान बचाई जा सकेगी। यदि कानून सख्त होगा तो चालक संजीदगी व सतर्कता से वाहन चलाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। 

विज्ञापन


नायब सैनी ने इंडिया गठबंधन में नीतिश कुमार को संयोजक बनाने के सवाल पर कहा कि एनडीए का संयोजक नीतिश कुमार की पार्टी के नेता को बनाया था, वे कहीं ओर चले गए। भाजपा के पास अधिक सीट होने के बाद भी उन्हें बिहार का सीएम बनाया, लेकिन इसके बावजूद वे ऐसे व्यक्ति की गोद में चले गए, जिन्होंने भ्रष्टाचार को बढ़ाया।
विज्ञापन


नायब सैनी ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का कोई स्टैंड नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घमंडिया गठबंधन के अनेक नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप है तथा कुछ जेल में है। कांग्रेस राज में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जन्मी आम आदमी पार्टी और उनके नेता, मंत्री व उप मुख्यमंत्री जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हाथी के दांत खाने के और व दिखाने के और वाली कहावत अरविंद केजरीवाल पर फिट बैठती है। इस गठबंधन के लोग जनता को लूटने का काम करते हैं। ये देश सेवा का काम नहीं कर सकते।


खाप प्रवक्ता सूबे सिंह समैन द्वारा पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पर अपने चहेतों के खातों में लाखों रुपये डालने व भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी तथा ऐसे मामलों की जांच एजेंसियां करती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सुभाष बराला के नेतृत्व में भाजपा ने दस की दस लोकसभा सीट जीती थी, आगे भी इसी तरह जीत दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed