Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Banaura took the daughter out sitting on a mare

Haryana: बेटी को घोड़ी पर बैठा निकाला बनवारा, पिता बोले- बेटियों के प्रति समाज में फैली कुरितियों होगी खत्म

Sun, 04 Feb 2024 04:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 04:05 PM IST
सार

लड़की की दादी कमलेश पत्नी तारा चंद शर्मा ने बताया कि वह बहुत खुश है, क्योंकि मेरे बेटे की ऐसी सोचा जो पोती को घोड़ी पर बैठाकर उसका बनोरा निकाला। उसके बेटे ने पहले ही कह दिया था कि वह अपनी बेटी का बनोरा निकालकर समाज में बेटियों के प्रति फैली बुराइयों को दूर करेगा।

विज्ञापन
Haryana: Banaura took the daughter out sitting on a mare
बेटी को घोड़ी पर बैठा निकाला बनौरा - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदलने लगी है। शनिवार रात शहर के गढ़ी मोहल्ले में बेटी की शादी से एक दिन पहले उसका घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला गया। अब तक परंपरा लड़के की शादी पर बनवारा की रही है।
विज्ञापन


हालांकि फतेहाबाद में शादी से एक दिन पहले पिता संजीव शर्मा ने अपनी बेटी स्नेहा को घोड़ी पर बैठाकर शहर में बनवारा निकालकर सामाजिक कुरीतियां खत्म करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


स्नेहा की शादी सिरसा निवासी उमेश शर्मा से रविवार को हुई। लड़की के पिता संजीव शर्मा व उनकी पत्नी रेणु बाला ने बताया कि इस तरह समाज की रुढि़यों को खत्म किया जा सकता है। कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के समय बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। कुछ लोग बेटियों को बोझ समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। बेटियां बोझ नहीं, बल्कि उनका भविष्य बनाती है, बेटियां नहीं तो कुछ नहीं। वहीं, घोड़ी पर बैठी स्नेहा ने कहा कि हमारे परिवार ने शुरू से ही मुझे लड़कों की तरह रखा है।


किसी तरह की कोई प्रतिबंध नहीं था। इस दौरान लड़की की दादी कमलेश ने बताया कि वह बहुत खुश हैं। उसके बेटे ने पहले ही कह दिया था कि वह अपनी बेटी का बनवारा निकालकर समाज में बेटियों के प्रति फैली कुरीतियों दूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed