{"_id":"5db1cd568ebc3e01675630ae","slug":"haryana-assembly-election-ratia-constituency-bjp-candidate-win-fatehabad-fatehabad-news-rtk5246110190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिया में पहली बार खिला कमल, लक्ष्मण नापा बने विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में पहली बार खिला कमल, लक्ष्मण नापा बने विधायक
विज्ञापन
रतिया से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण नापा को विजयी प्रमाणपत्र देते एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल।
- फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया विधानसभा के चुनावों की मतगणना में आखिरकार भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण नापा ने जीत दर्ज कर ही ली। हालांकि रतिया विधानसभा के 229 बूथों के 17 राउंड थे। कांग्रेस के जरनैल सिंह मतगणना के दौरान 15वें राउंड तक बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण नापा से लीड में रहे लेकिन 16वें में नापा कांग्रेस से आगे हो गए और 17वें एवं फाइनल राउंड में भाजपा उम्मीदवार नापा ने कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह को 1216 मतों से हराकर जीत दर्ज की।
नापा की जीत के बाद रतिया में पहली बार कमल खिला है इससे पहले जितने भी विधानसभा चुनाव हुए है उसमें अधिकतर कांग्रेस और इनेलो ही जीतती आई है। नापा की जीत के बाद देर शाम विजयी जलूस निकाला जो फतेहाबाद से अयाल्की, अहंरवा, हमजापुर होता हुआ नापा के रतिया कार्यालय में पहुंचा। यहां पर समर्थकों ने नापा का स्वागत किया।
यू चला हर राउंड का सिलसिला
-पहले राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह को 4341 व भाजपा के लक्ष्मण नापा को 3256 मत मिले। इस राउंड में कांग्रेस के जरनैल सिंह 1216 मतों से आगे रहे।
विज्ञापन
दूसरा राउंड- जरनैल सिंह को 3625 मत मिले व नापा को 2839 मत मिले और कांग्रेस उम्मीदवार की लीड बढ़कर 1871 हो गई।
तीसरा राउंड- जरनैल सिंह के 11487 मत व नापा के 8762 मत हो गए व जरनैल सिंह की लीड 2725 मतों की हो गई।
चौथा राउंड - कांग्रेस के 14723 व भाजपा के 12409 मत हो गए जिससे जरनैल की बढ़त 2314 की हो गई।
सातवां राउंड- कांग्रेस के 28137 व नापा के 26068 मत हुए व जरनैल सिंह 2069 मत से लीड में रहे।
दसवां राउंड- जरनैल को कुल 38104 मत मिले और नापा को 34433 मत मिले । जरनैल सिंह को 3671 मतों की बढ़त मिली।
14वां राउंड- कांग्रेस उम्मीदवार के 48505 मत व नापा के 46739 मत हो गए। जरनैल सिंह की बढ़त 1766 मत रह गई ।
15वां राउंड- जरनैल सिंह को 50388 मत मिले और नापा को 50084 मत मिले और जरनैल सिंह को इस राउंड तक 304 मतों से आगे रहे।
16वां राउंड- भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण नापा कांग्रेस उम्मीदवार से आगे निकल गए और उन्हें जरनैल सिंह से 1061 मतो की बढ़त मिली
17वां राउंड- भाजपा उम्मीदवार नापा 1216 मतों से विजयी हुए। नापा को कुल 55160 मत मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल को 53944 मत मिले।
प्रत्याशियों को मिले कुल वोट
जेजेपी उम्मीदवार मंजू बाजीगर को कुल 29909, अकाली-इनेलो के उम्मीदवार 9965 मत, बहुजन समाज पार्टी के 1244, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की परमजीत कौर को 752 मत, हलोपा के सुदेश पाल पपला को 707, सीपीआई के हैप्पी ग्रौहा को 533, आरएमपीआई के सुखचैन को 485 व पीपीआई के सुरजीत को 346 व आजाद दलीप सिंह को 437, परमजीत कौर को 450, सतोंख सिंह 675, सुरेंद्र कुमार 1301, सोनू नायक को 754 मत मिले। वहीं नोटा ने कई आजाद उम्मीदवारों से भी ज्यादा 1086 मत लिये। रिटर्ऩिग अधिकारी व रतिया एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया की रतिया से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण नापा 1216 मतों से विजय रहे।
बाक्स
लक्ष्मण नापा पहली बार बने विधायक
अंतिम दौर में नापा ने जरनैल सिंह को पटकी दी जिससे जरनैल सिंह तीसरी बार विधायक बनने से रह गए व पहली बार राष्ट्रीय पार्टी से चुनाव लड़ रहे लक्ष्मण नापा पहली बार विधायक बनने में सफल रहे। 14वें राउंड में गिनती चल रही थी तब बूथ न. 195 की ईवीएम मशीन लॉक हो गई व रिटर्ऩिग अधिकारी सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया की उक्त मशीन की वीवीपैट पर्ची का मिलान करके ही अंत में गिनती की जाएगी व अंतिम17 वें राउंड के खत्म होने पर अधिकारी ने बताया की बूथ न. 195 की ईवीएम को छोड़कर लक्ष्मण नापा 1082 मतों की बढ़त में है तो जरनैल सिंह मतगणना केंद्र को छोड़कर व लक्षमण नापा को जीत की बधाई देकर बाहर आ गए । हालांकि बाद में उक्त बूथ के वीवीपैट में भी लक्ष्मण नापा 134 मतों की बढ़त ले गए व कुल 1216 मतों से जीतकर पहली बार रतिया के विधायक बने। पोस्ट पोल में कांग्रेस के जरनैल सिंह 61 मतों से आगे रहे।