फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hard work paid off... bumper wheat production, more than 109,156 metric tons of grain arrived in the district's markets

Fatehabad News: मेहनत रंग लाई...गेहूं की बंपर पैदावार, जिले की मंडियों में 109156 मीट्रिक टन से अधिक हुई अनाज की आवक

Mon, 18 May 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 18 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Hard work paid off... bumper wheat production, more than 109,156 metric tons of grain arrived in the district's markets
फतेहाबाद। जिले में इस वर्ष गेहूं की बंपर पैदावार दर्ज की गई है। अनाज मंडियों में अब तक 7,70,642 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है, जो पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक है। पूरी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर होने से किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ मिला है।
विज्ञापन

खरीद एजेंसियों के अनुसार भारतीय खाद्य निगम ने 1,77,042 मीट्रिक टन, हैफेड ने 3,24,202 मीट्रिक टन, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 2,37,707 मीट्रिक टन तथा खाद्य आपूर्ति निगम ने 19,139 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। अब तक 7,43,542 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है, जबकि 14,548 मीट्रिक टन का उठान शेष है। जिले के 73,275 किसानों के खातों में कुल 1,881.42 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि इस बार प्रति एकड़ औसत पैदावार 20 से 25 क्विंटल रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 30 क्विंटल तक पहुंच गई। पिछले वर्ष की तुलना में उत्पादन में वृद्धि से प्रति एकड़ लगभग 70 हजार रुपये तक की आमदनी हुई है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। जिले में इस बार गेहूं की कुल आवक 770642 मीट्रिक टन हुई है। ऐसे में गोदामों में गेहूं का स्टॉक करने की जगह नहीं मिल रही हैं। गोदाम भरने के कारण 1,65,000 मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण खुले में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
एजेंसियों की ओर की गई खरीद का ब्योरा (मीट्रिक टन)
खरीद एजेंसी -खरीद -उठान
भारतीय खाद्य निगम-177042-172724
हैफेड-324202-320299

वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन- 237707-231859
खाद्य आपूर्ति निगम ने-19139-18660
-----------
पिछले 7 वर्षों में गेहूं की पैदावार का विवरण
वर्ष पैदावार मीट्रिक टन में
2020-21-712551
2021-22-696461
2022-23-429641
2024-25-701641.58
2025-26-661485.67
2026-27-770642
-------
इस बार रबी के सीजन में मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल रहा है जिससे गेहूं की प्रति एकड़ की पैदावार 25 क्विंटल से लेकर 30 क्विंटल तक हुई है। पिछले साल 25 क्विंटल तक ही गेहूं की पैदावार हुई थी। ऐसे में इस बार गेहूं उत्पादक के किसानों को अच्छा मुनाफा हुआ है। - डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।

::
जिले में हुई गेहूं की कुल आवक को एमएसपी पर खरीदा गया है। किसानों को प्रति क्विंटल 2585 रुपये का भाव मिला है। गेहूं की पूरी खरीद सरकारी नियमों के अनुसार की गई है। खरीद के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं हुई। - अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed