फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hanuman is not only a symbol of strength and valor but also an ideal of true devotion, service and dedication

Fatehabad News: हनुमान केवल शक्ति-पराक्रम के प्रतीक नहीं बल्कि सच्ची भक्ति, सेवा-समर्पण के आदर्श

Thu, 26 Mar 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hanuman is not only a symbol of strength and valor but also an ideal of true devotion, service and dedication
भूना। जय बाबा राणाधीर जी मंदिर में आयोजित श्री राम कथा के आठवें दिन पहुंचे श्रद्धालु । आयोजक
भूना। जय बाबा राणाधीर मंदिर चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन वीरवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। साध्वी महामंडलेश्वर करुणा गिरि महाराज ने हनुमान चरित्र, श्रीराम राज्याभिषेक और रामकथा के महत्व के बारे में बताया। कथा का शुभारंभ भगवान श्रीराम और हनुमान के स्मरण के साथ हुआ।
विज्ञापन


कथा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष करते हुए भावविभोर नजर आए। साध्वी करुणा गिरि महाराज ने हनुमान चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि हनुमान केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक नहीं बल्कि सच्ची भक्ति, सेवा और समर्पण के आदर्श हैं। उनका जीवन अहंकार त्यागकर प्रभु भक्ति और मानव सेवा का संदेश देते हैं।
विज्ञापन


प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट निष्ठा ही उन्हें अमर बनाती है। इसके पश्चात श्रीराम राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल सिंहासनारोहण नहीं बल्कि धर्म, न्याय, सत्य और आदर्श शासन की स्थापना का प्रतीक है। इस अवसर पर गर्गेश्वरानंद गिरि महाराज विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश, अनिल सोनी, वीरेंद्र शर्मा, नंदलाल कंबोज, राजू गिरधर, मास्टर मंगलराम, हरविंदर बागड़ी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed