फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hans Colony and Swami Nagar will get soon canal water

हंस कॉलोनी और स्वामी नगर को जल्द मिलेगा नहरी पानी, पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hans Colony and Swami Nagar will get soon canal water
हंस कॉलोनी में पाइप लाइन डालते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
शहर में शामिल हुई दो नई कॉलोनियों को अब जल्द नहरी पानी का तोहफा मिलने वाला है। इन कॉलोनियों में जल्द अब खैरातीखेड़ा से नहरी पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। हंस कॉलोनी तक विभाग ने पाइप लाइन बिछा दी है। पहले चरण में पाइप लाइन बिछाने का करीब 40 फीसदी काम भी पूरा हो गया है। 15 से 20 दिन में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नहरी पानी मिलने से इन दो कॉलोनियों के करीब पांच हजार लोगों को फायदा होगा। अधिकारियों की माने तो अभी इन कॉलोनियों में ही पाइप लाइन बिछाई जा रही है। अगली योजना में हरनाम सिंह कॉलोनी को शामिल किया जाएगा। अभी फिलहाल इन कॉलोनियों में ट्यूबवेल का पानी सप्लाई हो रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग 2850 मीटर तक 8 इंच, 1650 मीटर तक 6 इंच तथा 700 मीटर तक 4 इंच पाइप लाइन बिछा रहा है। पानी की सप्लाई खैरातीखेड़ा रोड पर बनाए गए नहरी पानी स्टोरेज प्लांट से सप्लाई होगी। यहीं से पूरे शहर को पानी सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन

नहरी पानी के लिए एक करोड़ रुपये होंगे खर्च
इन कॉलोनियों में नहरी पानी की सप्लाई देने के लिए करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। खैरातीखेड़ा स्थित नहरी पानी स्टोरेज प्लांट से इन कॉलोनी में नहरी पानी की सप्लाई दी जाएगी। हंस कॉलोनी तक पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सीमा में शामिल हुई है ये कॉलोनियां
नगर निकाय ने हाल ही में नगर परिषद की सीमा बढ़ाई है। सीमा बढ़ने से ये तीन कॉलोनियां नगर परिषद में शामिल हो गई है। हालांकि इन कॉलोनियों में नहरी पानी की सप्लाई देने का बजट पहले ही जारी हो चुका था। इन कॉलोनियों में फिलहाल ट्यूबवेल का पानी सप्लाई हो रहा है।

कोट
हंस कॉलोनी व स्वामी नगर में नहरी पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। करीब 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 15 से 20 दिन में काम पूरा होने की उम्मीद है।
- आशीष गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed