फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Guruji will teach again in the school from which he retired, the post will remain vacant on paper.

Fatehabad News: जिस स्कूल से हुए सेवानिवृत्त हुए, वहीं दोबारा पढ़ाएंगे गुरुजी, कागजों में खाली रहेगा पद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Guruji will teach again in the school from which he retired, the post will remain vacant on paper.
फतेहाबाद का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल।
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में खाली पदों पर शिक्षा विभाग सेवानिवृत्त शिक्षकों की अस्थायी रूप से भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने जिला शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए हैं। शिक्षक की भर्ती उसी स्कूल में उसी पद पर होगी जिसमें वह सेवानिवृत्त्त हुआ है। हालांकि ये पद विभाग के कागजों में खाली ही रहेगा। स्थायी भर्ती होने पर शिक्षक को उसी पद पर भर्ती किया जाएगा। हालांकि अधिकारियों को इसमें संशय है इसके चलते निदेशालय से गाइडलाइन मांगी गई है। अगर जिले की बात की जाए तो यहां पर लेक्चरार के 473 पद खाली पड़े हैं। जेबीटी के 2129 में से 1907 तैनात है और 222 पद खाली है। मिडिल स्कूलों में अध्यापकों के पदों की बात की जाए तो 1610 में से 669 पद खाली हैं। मिडिल स्कूलों में सबसे ज्यादा पद खाली हैं। सरकारी स्कूलों में आधे से ज्यादा सत्र बीत चुका है। लेकिन सिलेबस अधूरा है। स्कूलों में अलग-अलग विषयों का सिलेबस पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग सेवानिवृत्त शिक्षकों की मदद ले रहा है।
विज्ञापन

जिले के हाई और सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों में लेक्चरार की स्थिति
खंड कुल पद कार्यरत खाली पद
भट्टू 198 133 65
भूना 258 187 71
फतेहाबाद 342 275 67
जाखल 111 60 51
रतिया 293 174 119
टोहाना 316 216 100
कुल 1518 1045 473

कोट
छात्रों की पढ़ाई खराब न हो और सिलेबस पूरा हो सके, इसको लेकर सेवानिवृत्त शिक्षकों की उसी पद पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर कुछ संशय है इसलिए निदेशालय से गाइडलाइन मांगी गई है।
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed